सिवनी में महिलाओं ने मनाया हलषष्ठी पर्व:बेटों की लंबी उम्र के लिए मंदिरों और घरों में की पूजा

Aug 14, 2025 - 21:47
 0  0
सिवनी में महिलाओं ने मनाया हलषष्ठी पर्व:बेटों की लंबी उम्र के लिए मंदिरों और घरों में की पूजा
सिवनी जिले में गुरुवार को हलषष्ठी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने अपने बच्चों की लंबी उम्र के लिए दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखा। घरों के आंगन में सगरी बनाकर हलषष्ठी माता और भगवान शिव की पूजा की गई। भगवान कार्तिकेय की जयंती के रूप में मनाया जाता है त्योहार सिवनी नगर के साथ धनोरा, घंसौर, केवलारी, लखनादौन, छपारा, बरघाट और कुरई में यह त्योहार मनाया गया। महिलाएं सुबह से ही पूजा की तैयारियों में जुट गईं। नम्रता सेन, दीपिका तिवारी और जागृति विश्वकर्मा ने बताया कि हलषष्ठी को भगवान कार्तिकेय की जयंती के रूप में मनाया जाता है। सात प्रकार के अनाज चढ़ाए गए पूजा में विशेष सामग्री का इस्तेमाल किया गया। इनमें नारियल, अगरबत्ती, कुमकुम, बंदन, चंदन और फलाहार शामिल थे। साथ ही लाई, चना, मूंग, गेहूं, अरहर सहित सात प्रकार के अनाज चढ़ाए गए। महुआ बीज, दही और घी से भी पूजा-अर्चना की गई। कई मठ-मंदिरों में सामूहिक पूजा हुई लक्ष्मी नारायण मंदिर, दुर्गा मंदिर समेत कई मठ-मंदिरों में सामूहिक पूजा का आयोजन हुआ। सैकड़ों महिलाएं एकत्रित हुईं और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। भादो कृष्ण षष्ठी को हर साल मनाए जाने वाले इस पर्व में महिलाओं ने पसहर चावल का सेवन कर व्रत पूरा किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0