आजादी के जश्न की रोशनी में डूबा इंदिरा सागर बांध:स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगा लाइटिंग से जगमगाया; पुलिस बैंड ने दी प्रस्तुति

Aug 14, 2025 - 21:47
 0  0
आजादी के जश्न की रोशनी में डूबा इंदिरा सागर बांध:स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगा लाइटिंग से जगमगाया; पुलिस बैंड ने दी प्रस्तुति
आजादी का जश्न मनाने के लिए जहां तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं, वहीं ऐतिहासिक और सरकारी को सजाया जा रहा है। विशेष सफाई अभियान के साथ भवनों पर रंगाई-पुताई की गई है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आकर्षक विद्युत सज्जा की गई। खंडवा जिले में स्थित इंदिरा सागर बांध, ओंकारेश्वर बांध सहित ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर व कलेक्ट्रेट कार्यालय, नगर निगम भवन, पुलिस थानों पर लाइटिंग की गई है। इधर, पूर्व संध्या के मौके पर खंडवा पुलिस ने नगर निगम तिराहे पर पुलिस बैंड का कार्यक्रम कराया। इस दौरान देशभक्ति व मधुर गीतों की मोहक प्रस्तुति बैंड व वाद्य यंत्रों के द्वारा दी गई। पुलिस बैंड ने लोगों को देशभक्ति की भावना से प्रेरित किया। देशभक्ति के माहौल को गर्व व उत्साह से भर दिया। इस दौरान राष्टीय ध्वज तिरंगा को लहराते हुए देश भक्ति के गीतों का आनंद लिया। इसके साथ ही हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव स्वच्छता के संग के सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी खिंचवाकर देश भक्ति की भावना को प्रजेंट किया। कार्यक्रम में विधायक कंचन तनवे, महापौर अमृता यादव, एसपी मनोज राय, निगम कमिश्नर प्रियंका राजावत, एडिशनल राजेश रघुवंशी, महेंद्र तारणेकर, सीएसपी अभिनव बारंगे आदि भी मौजूद रहे। तिरंगा रोशनी से जगमगाया ओंकारेश्वर बांध...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0