स्किल वे हायर सेकेंडरी स्कूल वेंकटनगर में आयोजित तिरंगा व स्वच्छता गतिविधियां
वेंकटनगर अनूपपुर /- राज्य शासन द्वारा प्रदेश में 8 से 15 अगस्त तक ‘‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता: स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग’’ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली के दिशा निर्देशन में स्किल वे स्कूल में चित्रकला, निबंध, रैली और रंगोली जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई ताकि विद्यार्थियों में देशभक्ति और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ सके। इसी अनुक्रम में आशासकीय महाविद्याल वेंकट नगर अनूपपुर के विद्यार्थियों के द्वारा रैली के माध्यम से तिरंगा की आकृति बनाया गया। स्किल विद्यालय अनूपपुर के विद्यार्थियों द्वारा रंगोली एवं जनजागरूकता रैली, आशासकीय विद्यालय वेंकटनगर के द्वारा हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी की जा रही है
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0