पूर्व पुजारी का बेटा मंदिर में करता था चोरी, गिरफ्तार:केबल वायर पर टेप लगाकर चुराता था सामान; सोने-चांदी के 14 टुकड़े और नगदी बरामद

Aug 12, 2025 - 15:04
 0  0
पूर्व पुजारी का बेटा मंदिर में करता था चोरी, गिरफ्तार:केबल वायर पर टेप लगाकर चुराता था सामान; सोने-चांदी के 14 टुकड़े और नगदी बरामद
धार। तिरला रोड स्थित जैन तीर्थ भक्तांबर मंदिर की दानपेटी से हुई चोरी का खुलासा करते हुए कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी धनंजय शर्मा मंदिर में पुजारी के पद पर कार्यरत रहे शर्वेंद्र शर्मा का बेटा है। मंदिर व्यवस्थापक अभिषेक जैन ने बताया कि 9 अगस्त को सुबह करीब साढ़े 6 बजे दर्शन के दौरान दानपेटी के पास सिक्के बिखरे मिले। इसकी सूचना धर्मशाला में रुके गुरुजी और कर्मचारियों को दी गई। सीसीटीवी की जांच में धनंजय संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। सीसीटीवी का कनेक्शन काटकर करता था चोरी टीआई समीर पाटीदार के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को किराए के मकान से पकड़ा। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी शाम की पूजा के समय मंदिर में घुसता था। छत पर जाकर सीसीटीवी कैमरों का कनेक्शन काट देता और मंदिर बंद होने के बाद पीछे से अंदर प्रवेश करता था। वो केबल वायर पर प्लास्टिक टेप चिपकाकर दानपेटी में डालता था, जिससे सोने-चांदी के जेवर और नगदी टेप पर चिपक जाते थे। आरोपी ने तीन-चार बार चोरी करने की बात कबूली पुलिस ने आरोपी के घर से चावल के दाने के आकार के सोने-चांदी के 14 टुकड़े, एक पेंडल, 10 चांदी के सिक्के, एक सोने की लौंग और 4 हजार रुपए नगद बरामद किए हैं। आरोपी ने कबूला कि उसने इसी तरीके से तीन-चार बार चोरी की है। पुलिस जल्द ही आरोपी को न्यायालय में पेश करेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0