हरदा में संदीप डाले अध्यक्ष और जितेंद्र शुक्ला बने महामंत्री:बाबीसा ब्राह्मण समाज में निर्विरोध चुनाव; एक प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

Jul 20, 2025 - 11:53
 0  0
हरदा में संदीप डाले अध्यक्ष और जितेंद्र शुक्ला बने महामंत्री:बाबीसा ब्राह्मण समाज में निर्विरोध चुनाव; एक प्रत्याशी ने नाम वापस लिया
हरदा में बाबीसा ब्राह्मण समाज के चुनाव में संदीप डाले को अध्यक्ष और जितेंद्र शुक्ला को महामंत्री निर्विरोध चुना गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अतुल शुक्ला के अनुसार, हरदा शाखा की साधारण सभा की बैठक में 16 जुलाई को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की गई थी। चुनाव प्रक्रिया के लिए मनमोहन गोरखे, ऋशेष उपाध्याय और प्रमोद उपाध्याय को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया। 18 जुलाई को शाम 8 बजे तक अध्यक्ष पद के लिए नवीन पांडे और संदीप डाले ने नामांकन किया। महामंत्री पद के लिए जितेंद्र शुक्ल, अंशुल गोरखे और मुकेश दुबे ने फॉर्म जमा किए। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी नवीन पांडे ने अपना नामांकन वापस लिया 19 जुलाई को अध्यक्ष पद के दोनों नामांकन वैध पाए गए। महामंत्री पद के लिए जमा तीन में से दो फॉर्म निरस्त कर दिए गए। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी नवीन पांडे ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इस प्रकार संदीप डाले अध्यक्ष और जितेंद्र शुक्ल महामंत्री निर्विरोध निर्वाचित हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0