सिवनी में चप्पल निकालने गया युवक नदी में बहा:परेवा खोह पर्यटक स्थल पर हादसा, SDERF की टीम मौके पर

Jul 20, 2025 - 11:53
 0  0
सिवनी में चप्पल निकालने गया युवक नदी में बहा:परेवा खोह पर्यटक स्थल पर हादसा, SDERF की टीम मौके पर
सिवनी जिले के आदेगांव थाना क्षेत्र में स्थित परेवा खोह पर्यटक स्थल पर शनिवार को एक युवक नदी के तेज बहाव में बह गया। लखनादौन निवासी 20 वर्षीय आयुष यादव अपने दो दोस्तों के साथ परेवा खोह घूमने गया था। शेड नदी में गिरी चप्पल निकालने के प्रयास में आयुष तेज बहाव में बह गया। घटना आदेगांव से लगभग सात किलोमीटर दूर स्थित पर्यटन स्थल पर हुई। आयुष के दोस्तों ने तुरंत पुलिस और परिजनों को सूचित किया। आदेगांव पुलिस ने स्थानीय तैराकों की मदद से खोजबीन शुरू की है। SDERF की टीम कर रही तलाश थाना प्रभारी पूजा चौकसे ने बताया है कि अंधेरा होने तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया। बचाव कार्य के लिए एसडीईआरएफ की टीम को बुलाया गया है, जो लापता युवक की तलाश में जुटी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0