दतिया में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 1 की मौत:22 में से 10 गंभीर, त्रयोदशी कार्यक्रम से लौट रहे थे ग्रामीण; बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई गाड़ी
दतिया में रतनगढ़ माता मंदिर मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 22 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना शनिवार रात करीब 9 बजे अतरेटा थाना क्षेत्र में हुई। जानकारी के अनुसार सेवढ़ा तहसील के अंतर्गत इटोंदा गांव के ग्रामीण ग्यारा गांव में आयोजित त्रयोदशी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वापसी के दौरान रतनगढ़ माता मंदिर मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर की स्पीड इतनी तेज थी कि वो पहले डिवाइडर से टकराया और फिर करीब 70 से 100 मीटर तक सड़क पर घसीटता चला गया, जिसके बाद पलट गया। गंभीर घायल 10 लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया
ट्रैक्टर-ट्रॉली में कुल 25 लोग सवार थे। हादसे में इटोंदा निवासी आशाराम बघेल (55) की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल 10 लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जिनमें मखना (65), बाबूलाल (73), लालचंद्र (75), भगवानदास (40), हरी सिंह (62), रामौतार (40), रमेश (60), विपक्ष (59), जयप्रकाश (35), अशोक (28), शकुंतला (32) शामिल हैं। एसडीओपी बोले- मामले की जांच करेंगे
अन्य घायल बीरेंद्र (42), ब्रिजेश (10), अनिल (12), गेंदालाल (65), हरीराम (70), रामजीलाल (42), द्वारका (59), हरज्ञान (68), जयकुंअर (50), हरिजन (65), बहादुर (30) का इलाज सेवढ़ा अस्पताल में जारी है। वही सेवड़ा एसडीओपी अजय चनना ने मामले की गंभीरा से जांच करने की बात कही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0