जनपद सीईओ बोले- चौका-चूल्हा करो, यही तुम्हारा काम है:अटेर जनपद की बैठक में महिला सदस्यों से अभद्र व्यवहार करने का आरोप, थाने पहुंचीं जनप्रतिनिधि
भिंड जिले के अटेर जनपद पंचायत की सामान्य सभा बैठक शुक्रवार को विवाद का कारण बन गई। बैठक के दौरान जनपद पंचायत सीईओ राजधर पटेल ने महिला सदस्यों के साथ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। आरोप है कि उन्होंने महिलाओं को बैठक से निकालने तक की बात कह दी। इसके बाद सभी महिला सदस्य बैठक छोड़कर थाने पहुंचीं और सीईओ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। बैठक विकास कार्यों की योजना पर चर्चा के लिए बुलाई गई थी। जनपद अध्यक्ष कमला श्रीनारायण शर्मा और अन्य महिला सदस्यों ने जब अपने सुझाव रखने की कोशिश की, तो सीईओ राजधर पटेल भड़क उठे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सीईओ ने महिला सदस्यों को झिड़कते हुए कहा, “तुम लोग क्यों ज्ञान दे रही हो? चौका-चूल्हा करो, यही तुम्हारा काम है।” जब अध्यक्ष ने इस पर आपत्ति जताई तो सीईओ ने प्रोसीडिंग की फाइल फेंकते हुए कहा, “निकालो इन्हें बाहर, बिना तुम्हारे भी सब हो जाएगा।” थाने में दी गई शिकायत
इस व्यवहार से आहत होकर जनपद अध्यक्ष समेत सभी महिला सदस्य और कुछ अन्य जनप्रतिनिधि अटेर थाना पहुंचे और सीईओ के खिलाफ लिखित शिकायत सौंपी।
शिकायत करने वालों में शामिल हैं, कमला श्रीनारायण शर्मा- अध्यक्ष, जनपद पंचायत अटेर, मीरा शिवकुमार राजौरिया, नीलम भूपेंद्र गुर्जर, नीलम महेश, राकेश जाटव, कौशल बघेल, मेघ सिंह, सोनू धर्मेंद्र जाटव क्या जनप्रतिनिधियों की कोई गरिमा नहीं बची?
कमला शर्मा ने कहा, “सीईओ का व्यवहार न सिर्फ गैरजिम्मेदाराना है, बल्कि महिलाओं का सीधा अपमान है। क्या जनप्रतिनिधियों की कोई गरिमा नहीं बची है?” पुलिस कर रही जांच
अटेर थाना प्रभारी अभिषेक गौतम ने पुष्टि की कि महिला सदस्यों की ओर से शिकायत मिली है। पुलिस मामले की जांच करेगी। करने दीजिए शिकायत- सीईओ
जब दैनिक भास्कर ने इस विवाद को लेकर सीईओ राजधर पटेल से प्रतिक्रिया मांगी, तो उन्होंने कहा, “करने दीजिए शिकायत। जांच में सब सामने आ जाएगा, जो होगा देखा जाएगा।”
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0