श्री श्याम मंदिर चोरी मामले में पुलिस ने की अपील:रायगढ़ पुलिस बोली- कोई आभूषणों की बिक्री या गिरवी के लिए संपर्क करे तो पुलिस को सूचना दे, चोरी हुई आभूषणों की तस्वीर सार्वजनिक की

Jul 16, 2025 - 15:48
 0  0
श्री श्याम मंदिर चोरी मामले में पुलिस ने की अपील:रायगढ़ पुलिस बोली- कोई आभूषणों की बिक्री या गिरवी के लिए संपर्क करे तो पुलिस को सूचना दे, चोरी हुई आभूषणों की तस्वीर सार्वजनिक की
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में श्री श्याम मंदिर में चोरी की घटना घटित हुई। अज्ञात चोर सोने के आभूषणों और कैश समेत 25 लाख रुपए की चोरी कर फरार हो गया। इस मामले में अब पुलिस ने चोरी हुए आभूषणों की तस्वीर सार्वजनिक की है। रायगढ़ पुलिस ने लोगों से अपील की है कि श्री श्याम मंदिर में अज्ञात चोर द्वारा मंदिर का ताला तोड़कर श्री श्याम बाबा का सोने का मुकुट, कुण्डल, 4 नग छत्तर, गलपटिया और 2 लाख कैश समेत 25 लाख के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिया गया है। इस मामले में कोतवाली पुलिस द्वारा अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है। ऐसे में चोरी हुए धार्मिक आभूषणों की तस्वीरें सार्वजनिक की जा रही है। आम नागरिकों, सराफा व्यवसायियों और ज्वेलर्स से रायगढ़ पुलिस अपील करती है कि यदि कोई व्यक्ति चोरी हुए आभूषणों की बिक्री या गिरवी रखने के लिए संपर्क करता है, तो तत्काल इसकी सूचना कोतवाली पुलिस के मोबाईल नंबर 9479193209 या पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 9479193299 को दें। नाम गोपनीय रखा जाएगा पुलिस ने अपने अपील में यह भी कहा है कि लोगों की एक सूचना अपराधियों को पकड़वाने में अहम भूमिका निभा सकती है। उन्होंने यह भी कहा है कि अगर सूचना देने वाला चाहे तो उसका नाम और पहचान पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0