खरगोन में कर्मचारी की गर्लफ्रेंड से अवैध संबंध बनाए:जंगल बुलाकर गमछे से गला घोंटकर हत्या की; ट्रैक्टर शोरूम मालिक समेत चार गिरफ्तार

Jul 7, 2025 - 10:18
 0  0
खरगोन में कर्मचारी की गर्लफ्रेंड से अवैध संबंध बनाए:जंगल बुलाकर गमछे से गला घोंटकर हत्या की; ट्रैक्टर शोरूम मालिक समेत चार गिरफ्तार
खरगोन के एक ट्रैक्टर शोरूम के मालिक और उसके तीन साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने शोरूम के एक कर्मचारी की हत्या की थी। मुख्य आरोपी सावंत उर्फ रितेश पाटील ने अपने कर्मचारी की गर्लफ्रेंड के साथ अवैध संबंध बनाए। जब ये बात कर्मचारी चेतन को पता चली, तो सावंत ने बदनामी से बचने के लिए उसकी हत्या की योजना बनाई। गमछे से गला घोंटकर की हत्या सावंत ने तीन लोगों को ढाई लाख रुपए में सुपारी दी। इनमें चंदन जमरे, खुमसिंग तडोले और संजय डावर शामिल हैं। चंदन ने ग्राहक बनकर चेतन को गाड़ग्याआम के जंगल में बुलाया। वहां सभी आरोपियों ने मिलकर गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। नागपुर का रहने वाला था मृतक 6 मई को पलोना के जंगल में चेतन का शव मिला। पुलिस को हेलापड़ाव में उसकी मोबाइल और बाइक भी मिली। जांच में पता चला कि मृतक नागपुर का रहने वाला था और बुरहानपुर में रहता था। पुलिस ने चेतन की महिला मित्र से पूछताछ की। महिला ने बताया कि 5 मई को चेतन एक ग्राहक से मिलने गया था और फिर वापस नहीं लौटा। पुलिस ने ग्राहक की तलाश की तो चंदन तक पहुंची। पूछताछ में चंदन ने पूरी वारदात कबूल कर ली। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0