जुलाई के पहले हफ्ते में कमजोर बारिश:बादलों, रिमझिम के साथ मौसम में ठंडक का दौर; तेज बारिश का करना होगा इंतजार

Jul 7, 2025 - 10:18
 0  0
जुलाई के पहले हफ्ते में कमजोर बारिश:बादलों, रिमझिम के साथ मौसम में ठंडक का दौर; तेज बारिश का करना होगा इंतजार
बारिश के लिहाज से इंदौर में इस बार जुलाई का पहला हफ्ता कमजोर ही रहा है। इस सीजन की कुल बारिश की बात करें तो अभी करीब 6 इंच बारिश ही हुई है। इन दिनों मौसम का अलग ही मिजाज है। कभी धूप, कभी बादल, रिमझिम तो कभी कुछेक मिनट के लिए हल्की बारिश हो रही है। इससे मौसम में ठंडक जरूर है और उमस से राहत है लेकिन तेज बारिश का माहौल नहीं बन रहा है, जबकि प्रदेश के दूसरे जिलों में अच्छी बारिश हो रही है। इंदौर और आसपास अभी मौसमी सिस्टम का खास असर नहीं है। सोमवार सुबह से भी बादल छाए हैं और हल्की बारिश के आसार हैं। रविवार को भी मौसम मिलाजुला रहा। इस दौरान दिन के तापमान में 2 डिग्री का इजाफा हुआ, जो 28.2 (-4) डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रात का तापमान 1 डिग्री गिरकर 22.5 (-1) डिग्री सेल्सियस रहा। इस तरह अभी दिन का तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम और रात का तापमान सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है। दिनभर में सिर्फ 6.1 मिमी बारिश ही दर्ज हुई। जुलाई के छह दिनों में आधा इंच ही बारिश हुई है। मानसून का खाता 1 जून से खुल जाता है। 18 जून को मानसून घोषित हुआ। उसके पहले प्री-मानसून की एक्टिविटी चलती रही। 36 दिन के सीजन में अब तक केवल 5.8 इंच ही पानी बरसा है। तालाबों का जलस्तर बढ़ाने वाली बारिश इस सीजन में अब तक नहीं हुई है। जब तक 3-4 इंच बारिश नहीं होगी, यशवंत सागर, बिलावली समेत अन्य तालाबों के जलस्तर में इजाफा नहीं होगा। यशवंत सागर गंभीर नदी के बैक वाटर पर बना है। हर सीजन में यह भरा ही जाता है, लेकिन बाकी तालाबों में चैनल के जरिये ही पानी आता है। इन दिनों चैनल्स भी खाली पड़े हैं। दिनभर की तेज बारिश के बाद ही इनमें पानी आकर तालाब में जाता है। मौसम वैज्ञानिक अजय कुमार शुक्ला का कहना है कि इंदौर और आसपास तेज बारिश के लिए इंतजार करना होगा। सुबह से शाम तक तेज बारिश का दौर अभी नहीं आएगा। 15 जुलाई तक मानसून रफ्तार पकड़ेगा। इंदौर के बड़े तालाबों की स्थिति (फीट में) ​​​पिछले साल कम बारिश, तालाब जल्दी खाली हुए नमी मिलने, पश्चिमी हवा होने से दिनभर में हलकी बारिश का क्रम इसी तरह सप्ताहभर और चलता रहेगा। जहां तक तालाबों में पानी कम होने की बात है, पिछले साल 34-35 इंच ही बारिश हुई थी। यशवंत सागर को छोड़ बाकी सभी तालाब पूरी क्षमता से नहीं भर पाए थे। वहीं गर्मी फरवरी से ही महसूस होने लगी थी। इस कारण पानी भी जल्दी खत्म होता गया। इस बार बारिश करने वाले मजबूत सिस्टम एक बार भी हमारे यहां एक्टिव नहीं हुए हैं, इसलिए तालाबों का जलस्तर भी कम है। 10 जुलाई तक तेज बारिश का दौर रहेगा सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के मुताबिक प्रदेश में बारिश के स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हैं। अगले चार दिन यानी 10 जुलाई तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्से में तेज बारिश का दौर रहेगा। पूर्वी हिस्से में सिस्टम का असर ज्यादा रहेगा। इंदौर और आसपास अभी इसका खास असर नहीं है। इंदौर में एक हफ्ते का तापमान

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0