उमरिया में किसान की हत्या:खेत से 2 किमी दूर मिली लाश, सिर पर चोट के निशान

Jun 29, 2025 - 19:40
 0  0
उमरिया में किसान की हत्या:खेत से 2 किमी दूर मिली लाश, सिर पर चोट के निशान
उमरिया जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के सिंगुड़ी गांव में एक किसान की हत्या कर दी गई। रविवार को तम्मा साहू (45) का शव उनके खेत से करीब 2 किलोमीटर दूर मिला। शव पर खून के निशान और सिर पर चोट के निशान मिले हैं। तम्मा साहू शनिवार दोपहर से लापता थे। वे घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। रविवार को उनका शव मिलने के बाद इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही मानपुर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी मुकेश मर्सकोले के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस गांव और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0