रायगढ़ में मानसून की दस्तक...रुक-रुककर हो रही बारिश:उमस भरी गर्मी से मिली राहत; 2 दिनों तक चमक-गरज के साथ बारिश की संभावना
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मानसून ने दस्तक दे दी है। यहां सोमवार से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बारिश से उमस भरी गर्मी से भी राहत है। आने वाले दिनों में और भी तेज बारिश की संभावना है। पिछले सप्ताह भर से तेज धूप और उमस ने लोगों को बैचेन कर दिया था। हर किसी को बारिश का इंतजार था। सोमवार को दोपहर में बारिश हुई, उसके बाद शाम में कुछ देर और फिर रात में तेज बारिश होने से गर्मी से राहत मिल गई। इसके बाद मंगलवार की सुबह से आसमान पर बादल छाए रहे और दोपहर में गरज के साथ तेज बारिश हुई। इसके अलावा बताया जा रहा है कि जिले में खंड वर्षा भी देखने को मिल रही है। वहीं मौसम विभाग के रिपोर्ट के अनुसार रायगढ़ में गुरुवार तक बादल छाए रहेंगे, मध्यम वर्षा या गरज के साथ तूफान आने की संभावना है। इसके अलावा 23 जून तक हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। जिले में 41.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज जिले में 17 जून तक 41.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में 14 मिली मीटर औसत वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से मिली जानकारी के मुताबिक अब तक जिले के रायगढ़ तहसील में 18.4 मिली मीटर, पुसौर में 81.1, खरसिया में 42.8, घरघोड़ा में 27.5, तमनार में 36.3, लैलूंगा में 43.4, मुकडेगा में 56.8, धरमजयगढ़ में 49.6, छाल में 7.5 और कापू में 50.5 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0