शिवपुरी में मेडिकल एजेंसी के गोदाम में लगी आग:ढाई घंटे की मशक्कत के बाद काबू, दवाएं और मेडिकल सामान जलकर राख

Jun 14, 2025 - 15:39
 0  0
शिवपुरी में मेडिकल एजेंसी के गोदाम में लगी आग:ढाई घंटे की मशक्कत के बाद काबू, दवाएं और मेडिकल सामान जलकर राख
शिवपुरी के कस्टम गेट के पास स्थित एक मेडिकल एजेंसी में शनिवार सुबह आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित नर्सिंग मेडिकल एजेंसी की है, जिसका संचालन युगल गर्ग करते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 9:30 बजे एजेंसी के पीछे स्थित गोदाम से धुआं उठता दिखा, जिसके बाद फौरन कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। आग एजेंसी की मुख्य दुकान के पीछे बने गोदाम में भड़की, जहां बड़ी मात्रा में दवाइयों और मेडिकल उपकरणों का स्टॉक रखा था। एजेंसी के ऊपर वाले हिस्से में युगल गर्ग का परिवार निवास करता है। धुआं उठता देख परिजनों को तुरंत बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, जब तक आग पर काबू पाया जाता, गोदाम में रखा अधिकांश सामान जल चुका था। ढाई घंटे में आग पर काबू पाया गया पालिका की दो फायर ब्रिगेड टीम ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के समय इलाका सकरा होने के कारण ट्रैफिक बाधित रहा और लोगों में दहशत का माहौल बन गया। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल नुकसान का आकलन नहीं हो सका है, लेकिन अनुमान है कि लाखों रुपए का मेडिकल सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना के बाद कस्टम गेट क्षेत्र के व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता जताई गई है। उन्होंने नगर निगम और प्रशासन से फायर सेफ्टी मानकों के पालन की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0