कांग्रेस में जिलाध्यक्ष चयन का नया फॉर्मूला:पर्यवेक्षक अशोक चांदना बोले- कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन फीडबैक के आधार पर जुलाई में होगी घोषणा
धार में कांग्रेस पार्टी ने संगठन सृजन अभियान की शुरुआत की है। जिलाध्यक्ष चयन की प्रक्रिया को लेकर गुरुवार को पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। राजस्थान से केंद्रीय पर्यवेक्षक और विधायक अशोक चांदना ने संगठन कार्यक्रम की जानकारी दी। चांदना ने बताया, “राहुल गांधी के निर्देश हैं कि इस बार जिलाध्यक्ष का चयन ग्राउंड लेवल कार्यकर्ताओं की राय से किया जाएगा। संगठन की संवैधानिक व्यवस्था में चुनाव से ही चयन होता है।” उन्होंने कहा, “जून के अंत तक सभी फीडबैक एआईसीसी को भेजे जाएंगे। नए जिलाध्यक्ष की घोषणा जुलाई में संभावित है।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिले को दो संगठन क्षेत्रों में विभाजित नहीं किया जाएगा। जातिगत समीकरण पर जवाब
पत्रकारों के सवालों पर चांदना ने कहा, “जातिगत समीकरण राजनीतिक व्यवस्था का हिस्सा है, लेकिन प्रमुखता कार्यकर्ताओं की राय को ही दी जाएगी।” उन्होंने बताया कि जिलाध्यक्ष चयन के लिए कुछ मापदंड तय किए गए हैं, जिनमें संगठनात्मक योगदान, कांग्रेस के प्रति समर्पण और कार्यक्षमता को प्राथमिकता दी जाएगी। "संगठित होकर कांग्रेस को मजबूत करना है"
पत्र परिषद से पहले चांदना ने एक निजी गार्डन में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी का निर्देश है कि जमीन पर काम करने वाले कार्यकर्ता ही संगठन का नेतृत्व तय करें। धार में पूरा एक पखवाड़ा दिया जाएगा, आप सभी अपने सुझाव दें, जिससे कांग्रेस को मजबूती मिल सके।” उन्होंने कहा, “हम भले ही सरकार में नहीं हैं, लेकिन जनता हमारे साथ है। संगठित होकर खड़े रहना है और कांग्रेस को मजबूत बनाना है।” समन्वय समिति की बैठक में विचार-विमर्श
गुरुवार को पर्यवेक्षक की मौजूदगी में समन्वय समिति की बैठक भी हुई। बैठक में संगठन सृजन अभियान और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कई नेताओं ने जिलाध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी भी प्रस्तुत की। वरिष्ठ नेता भी रहे मौजूद
पत्र परिषद और बैठक में कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी, खरगोन से डॉ. मुजाल्दा, जिला प्रभारी रघु परमार, नेता प्रतिपक्ष और गंधवानी विधायक उमंग सिंघार, जिलाध्यक्ष कमलकिशोर पाटीदार, पूर्व विधायक बालमुकुंद सिंह गौतम और वरिष्ठ नेता मुजीब कुरैशी भी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0