मंत्री टेटवाल बोले- भारत में इन्फ्रास्ट्रक्चर तेजी से आगे बढ़ा:देश की बेटियों के नेतृत्व में सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तानी को करारा जवाब दिया

Jun 12, 2025 - 22:05
 0  0
मंत्री टेटवाल बोले- भारत में इन्फ्रास्ट्रक्चर तेजी से आगे बढ़ा:देश की बेटियों के नेतृत्व में सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तानी को करारा जवाब दिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार के 11 साल- संकल्प से सिद्धि अभियान के अंतर्गत आज भाजपा जिला इंदौर द्वारा राऊ स्थित इंदौर लॉ कॉलेज में मप्र सरकार में कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री गौतम टेटवाल ने कहा कि समाज के शोषित, वंचित और पीड़ित, गरीब और गांव के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्य किया है, वे वास्तव में मसीहा है। 2014 के पहले देश की अर्थव्यवस्था पटरी से उतर गई थी, ऐसी परिस्थितियों में क्या कोई गरीबों के सिर पर छत देने की सोच सकता है। जब सुदूर गांव में, जनजाति अंचलों में गरीब, जनजाति, अन्नदाता का परिवार प्लास्टिक की झुग्गी बनाकर किसी कोने में रहता था, बारिश होने पर झुग्गी में पानी चुता रहता था, तब पूरा परिवार रात्रि जागरण कर बारिश के रुकने का इंतजार करता रहता था। टेटवाल में कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकल्प लिया कि सरकार गरीब को घर देगी, आज प्रधानमंत्री आवास योजना में गरीबों को पक्के मकान देकर उनके सिर पर छत देने का काम किया। एक समय था, जब हमारे देश की ग्रामीण अंचलों में रहने वाले बहने अंधेरा होने का इंतजार करती थी, क्योंकि शौच के लिए खुले में जाना पड़ता था, मोदी ने संकल्प लिया कि घर घर शौचालय बनाएंगे, आज बहनों को अंधेरे का इंतजार नहीं करना पड़ता, उनके सम्मान की रक्षा करने का काम मोदी ने किया है। गरीबों का इलाज निजी अस्पतालों में नहीं हो पाता था, पैसों के अभाव उनकी मौत हो जाती थी, प्रधानमंत्री मोदी ने संकल्प लिया कि पैसों के अभाव में किसी गरीब की मौत नहीं होगी, तो आयुष्मान योजना के माध्यम से निजी अस्पतालों में गरीब भाई बहनों का इलाज निशुल्क किया जा रहा है। अब देश में एक्सप्रेस वे बन रहे है, इन्फ्रास्ट्रक्चर में भारत तेज गति से आगे बढ़ रहा है। पाकिस्तानी सेना के एयरबेस को तबाह कर करारा जवाब दिया टेटवाल ने कहा कि पहलगाम में आतंकियों ने हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ दिया, तब देश की 2 बेटियों के नेतृत्व में हमारी सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर आतंकवाद का पोषण करने वाले पाकिस्तान की सीमा के अंदर घुसकर आतंकियों के अड्डों और पाकिस्तानी सेना के एयरबेस को तबाह कर करारा जवाब दिया। मोदी जी के नेतृत्व में ये देश स्वाभिमान और सम्मान के साथ आगे बढ़ रहा है। इंदौर रेल, एयर और रोड कनेक्टिवटी के माध्यम से देश के हर कोने से सीधा जुड़ेगा सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि 2014 के पूर्व देश की क्या स्थिति थी। रोज किसी न किसी घोटाले की खबर अखबारों में होती रहीं थी, a से लेकर z तक घोटालों की लिस्ट थी। इतने घोटाले होते थे, हम गर्व से कह सकते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 11 वर्षों में एक भी घोटाला नहीं हुआ। हमने सबने देखा कि किस प्रकार से देश की आंतरिक एवं बाह्य सुरक्षा की स्थिति थी, कश्मीर में लगातार घुसपैठ और आतंकी हमले होते थे। लेकिन मोदी के नेतृत्व में सेना को मजबूत करने का काम किया गया है, अब आतंकी सीमा पार करने में सोचते थे, ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से आतंकी सरपरस्त पाकिस्तान, उसकी सेना और आतंकियों को भारत की सेनाओं ने ठोस कार्यवाही करते हुए सबक सिखाने का काम किया है। आने वाले समय में इंदौर रेल, एयर और रोड कनेक्टिवटी के माध्यम से देश के हर कोने से सीधा जुड़ जाएगा, जिसके फलस्वरुप कई लॉजिस्टिक कंपनियां इंदौर में अपने इकाइयां स्थापित कर रही है, जिससे इंदौर की ग्रोथ तेज गति से आगे बढ़ेगी। जितना अंग्रेजों ने नहीं लुटा उतना आजादी के बाद 65 सालों में कांग्रेस ने लुटा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती ने कहा कि जितना इस देश को अंग्रेजों ने नहीं लुटा उतना आजादी के बाद 65 सालों में कांग्रेस ने लुटा है, सिर्फ एक विषय को लेकर कांग्रेस काम करती थी, वह है तुष्टीकरण, अंग्रेजों से तो देश मुक्त हो गया। लेकिन कांग्रेस ने पूरी तरह से तुष्टीकरण की राजनीति करके देश की जनता को गुलामी से मुक्त नहीं होने दिया। कांग्रेस नारा देती थी गरीबी हटाओ, लेकिन लेकिन देश के गरीबों को लूट कर खाने का काम कांग्रेस ने किया। देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कहा था कि सरकार बेबस है? हम केंद्र से 1 रुपया भेजते है, नीचे आते आते 15 पैसे बचता है, 85 पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता था। पहले की सरकारों ने हवा से लेकर पानी तक, आकाश से लेकर पाताल तक घोटाले किए, आप गर्व कर सकते हैं कि जब आपने मोदी को वोट किया तो उसके फलस्वरुप 11 साल में एक भी घोटाला नहीं हुआ। बीजेपी जनता के बीच जाकर अपना रिपोर्ट कार्ड जारी करती है जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा ने कहा कि जिस तरह पूजा के पहले हम पवित्र और श्रद्धा भाव से संकल्प लेकर पूजन कार्य करते हैं, उसी प्रकार भाजपा भी देश हित के संकल्प लेकर जनता के बीच जाती है और जनता के बीच जाकर ही अपना रिपोर्ट कार्ड जारी करती है। भाजपा ने जो संकल्प लिए थे, उन्हें पूरी पवित्रता और आस्था भाव के साथ पूरा करने का काम प्रधानमंत्री मोदी जी नेतृत्व में हुआ है। चाहे राम मंदिर का निर्माण हो, धारा 370 की समाप्ति हो, तीन तलाक बिल, वक्फ बोर्ड सुधार अधिनियम, नारी वंदन अधिनियम हो, भाजपा ने हर संकल्प पूरा किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0