मुंगेली में मानसून से पहले आपदा प्रबंधन की तैयारी:खुड़िया बांध में नगर सेना ने मॉक ड्रिल; बाढ़ में फंसे लोगों को बचाया

Jun 6, 2025 - 13:22
 0  0
मुंगेली में मानसून से पहले आपदा प्रबंधन की तैयारी:खुड़िया बांध में नगर सेना ने मॉक ड्रिल; बाढ़ में फंसे लोगों को बचाया
मुंगेली जिले में आगामी मानसून के दौरान संभावित आपदाओं से निपटने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। नगर सेना अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं और एसडीआरएफ के निर्देश पर खुड़िया बांध लोरमी में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित इस ड्रिल में बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने का अभ्यास किया गया। डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट दीपांकुर नाथ ने बताया कि ड्रिल में मोटर बोट, नाव, लाइफ जैकेट, टार्च और सर्च लाइट का उपयोग किया गया। साथ ही प्राथमिक उपचार के उपकरण भी मौजूद रहे। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन स्थिति में तुरंत कार्रवाई करना है। बचाव कार्य में आने वाली कमियों की हुई पहचान एएसआई मेघा कुटारे ने कहा कि यह अभ्यास भविष्य में आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने में मदद करेगा। इससे बचाव कार्य में आने वाली कमियों की पहचान कर उन्हें दूर किया जा सकेगा। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, वनमंडलाधिकारी अभिनव कुमार, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडेय, अपर कलेक्टर गिरधारी लाल यादव और लोरमी एसडीएम अजीत पुजारी मौजूद रहे। मॉक ड्रिल में नगर सेना, पुलिस, पंचायत, स्वास्थ्य और राजस्व विभाग के अधिकारी भी शामिल हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0