PM नरेंद्र मोदी से मिलेंगे CM साय:मुख्यमंत्री बोले- छत्तीसगढ़ के विकास पर प्रधानमंत्री से चर्चा होगी, नक्सल ऑपरेशन की जानकारी दूंगा

Jun 6, 2025 - 13:22
 0  0
PM नरेंद्र मोदी से मिलेंगे CM साय:मुख्यमंत्री बोले- छत्तीसगढ़ के विकास पर प्रधानमंत्री से चर्चा होगी, नक्सल ऑपरेशन की जानकारी दूंगा
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार के लिए दिल्ली रवाना हुए। CM दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। पिछले 12 दिनों में मुख्यमंत्री की प्रधानमंत्री से यह दूसरी मुलाकात होगी। दिल्ली रवाना होने से पहले रायपुर में मीडिया से चर्चा करते हुए सीएम ने कहा कि दो दिनों के दिल्ली प्रवास पर जा रहा हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात होगी राज्य के विकास पर उनसे चर्चा होगी। प्रदेश में चल रहे नक्सल ऑपरेशन की जानकारी भी मुख्य प्रधानमंत्री को दी जाएगी। केंद्र की योजनाओं का रिव्यू माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री की इस मीटिंग में छत्तीसगढ़ में चल रही केंद्र की योजनाओं को लेकर भी एक रिव्यू किया जाएगा। मुख्यमंत्री केंद्र से राज्य में विकास कार्यों के लिए फंड की मांग कर सकते हैं। इससे पहले सीएम साय नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक बैठक में मिले थे। 24 मई को दिल्ली में हुई गवर्निंग काउंसिल की बैठक में देश के विकास पर बात की गई। इस बैठक का विषय ‘विकसित राज्य से विकसित भारत @2047’ रखा गया है। केंद्र सरकार भारत को 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाने पर काम कर रही है। राज्य कैसे इसमें अपना रोल अदा करेंगे इस बैठक में इसी मुद्दे पर बात हुई। बैठक में मुख्यमंत्री साय ने नीति आयोग के मंच पर छत्तीसगढ़ के लिए 75 लाख करोड़ रुपए की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य रखने की जानकारी दी। राज्य के ‘3T मॉडल’ छत्तीसगढ़ ने “3T” मॉडल अपनाया है – टेक्नोलॉजी, ट्रांसपेरेंसी और ट्रांसफॉर्मेशन। इसका मतलब है कि सरकारी काम अब साफ-सुथरे और जल्दी होंगे। ऑनलाइन फॉर्म, समय पर सेवाएं और आसान प्रक्रिया से जनता का भरोसा बढ़ेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0