19 साल बाद पद निकाले उनमें भी कमीं, विरोध किया:युवा बोले- नियमित भर्ती करने से बच रही सरकार; पीएम के निर्देश नहीं मान रही सरकार

Jun 4, 2025 - 18:44
 0  0
19 साल बाद पद निकाले उनमें भी कमीं, विरोध किया:युवा बोले- नियमित भर्ती करने से बच रही सरकार; पीएम के निर्देश नहीं मान रही सरकार
मध्यप्रदेश में 19 सालों बाद निकली खेल शिक्षक भर्ती में पदों की कम संख्या को लेकर विदिशा में युवाओं ने विरोध किया। बीपीएड संघ के सदस्यों ने मुख्यमंत्री के नाम डिप्टी कलेक्टर संतोष बिटोलिया को ज्ञापन सौंपा। बीपीएड संघ के प्रदेश संगठन मंत्री पंकज भार्गव ने कहा कि 2006 के बाद पहली बार 25 अप्रैल 2025 को खेल शिक्षक चयन परीक्षा होगी। गजट अधिसूचना के अनुसार माध्यमिक स्तर पर 507 और प्राथमिक स्तर पर 1087 पद स्वीकृत हैं। लेकिन विज्ञापन में इससे कम पद शामिल किए गए हैं। नई शिक्षा नीति में नरेंद्र मोदी ने फिजीकल एजुकेशन को अनिवार्य विषय माना है। ऐसे में मध्यप्रदेश सरकार क्यों इसे गर्त में ले जा रही है। ​​​​​​​ युवाओं का कहना है कि जनजातीय कार्य विभाग के पदों को भर्ती में नहीं जोड़ा गया है। गेस्ट फैकल्टी मैनेजमेंट पोर्टल पर हजारों रिक्त पद दिखाए जा रहे हैं। फिर नियमित भर्ती में कम सीटें क्यों निकाली गई हैं। कई युवाओं के लिए यह भर्ती आयु सीमा की दृष्टि से अंतिम अवसर है। युवाओं ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे आंदोलन करेंगे। साथ ही हाई कोर्ट में याचिका दायर करेंगे। कार्यक्रम में रविकांत नामदेव, संजय ठाकुर, सुमित रघुवंशी, रविंद्र रघुवंशी सहित कई बीपीएड संघ पदाधिकारी और अभ्यर्थी मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0