न्यूको प्लांट के असिस्टेंट मैनेजर से मारपीट:जांजगीर-चांपा में चार लोगों ने की पिटाई, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

May 26, 2025 - 19:36
 0  0
न्यूको प्लांट के असिस्टेंट मैनेजर से मारपीट:जांजगीर-चांपा में चार लोगों ने की पिटाई, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
जांजगीर-चांपा जिले के अरसमेटा में स्थित न्यूको प्लांट के अस्सिटेंट मैनेजर से चार लोगों ने मिलकर मारपीट की घटना सामने आई है। प्लांट में श्रमिकों की भर्ती को लेकर विवाद हुआ है। अस्सिटेंट मैनेजर ने आरोपियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई है। यह घटना 25 मई को न्यूको विस्टा के ट्रक पार्किंग में हुई। अस्सिटेंट मैनेजर जितेंद्र तिवारी अपनी कार में सामान लेकर घर जा रहा था। इसी दौरान बालमुकुंद वर्मा, मुलेश्वर कश्यप, मुकेश पटेल और मुकेश चौहान ने उन्हें रोका। आरोपियों ने बिना किसी कारण के गाली-गलौज शुरू कर दी। उन्होंने जितेंद्र को कार से बाहर खींचा। फिर उन्हें पान के ठेले तक ले गए। वहां डंडों और चप्पलों से उनकी पिटाई की। पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। प्लांट में श्रमिकों की भर्ती को लेकर विवाद जानकारी अनुसार, यह घटना प्लांट में श्रमिकों की भर्ती को लेकर हुए विवाद से जुड़ी है। आरोपी बालमुकुंद वर्मा अकलतरा जनपद पंचायत क्षेत्र परसाद का सदस्य है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट मुलमुला थाने में दर्ज कर ली है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0