"भूल मत जाना याद रखना" लिखकर युवक ने देदी जान:स्टेटस पर लिखा "बाय-बाय", उज्जैन में आर्मी की कर रहा था तैयारी

May 24, 2025 - 15:23
 0  0
"भूल मत जाना याद रखना" लिखकर युवक ने देदी जान:स्टेटस पर लिखा "बाय-बाय", उज्जैन में आर्मी की कर रहा था तैयारी
उज्जैन के गणेशपुरा में रहने वाले एक छात्र ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले छात्र ने लिखा "भूल मत जाना याद रखना"। वहीं सुसाइड से पहले उसने अपने स्टेटस पर भी "बाय बाय" लिखा था। युवक आर्मी की तैयारी कर रहा था उसने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया ये पता नहीं चल पाया है। माधवनगर थाना पुलिस ने बताया कि विजय चंद्रवंशी (19) आर्मी की तैयारी कर रहा था। शुक्रवार शाम को कोचिंग से पढ़कर घर आया और मोबाइल पर स्टेटस लगाया जिसमें "बाय-बाय" लिखा था। इसके बाद उसने कमरे में रखी बेड शीट फाड़कर फंदा बनाया और फांसी लगा ली। रात में मृतक का दोस्त मनीष पंवार कोचिंग से लौटा और कमरे का दरवाजा खोला तो अंदर विजय की फंदे पर लटकी लाश मिली। तत्काल उसने इस बात की जानकारी मकान मालिक को दी। खबर लगते ही आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। मृतक ने मरने से पहले एक पत्र छोड़ा है। जिसमें उसने लिखा" भूल मत जाना "। साथ ही अपने पिता और भाईयों और काका के नंबर लिखे हैं। मृतक सोयत के समीप दीवानखेड़ी का रहने वाला था। पढ़ाई और आर्मी की तैयारी के लिए वह उज्जैन में किराए से कमरा लेकर रहता था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0