छत्तीसगढ़ के 5 रेलवे स्टेशन का आज उद्घाटन:इनमें भिलाई, अंबिकापुर, डोंगरगढ़ भी; महिलाओं के लिए अलग वेटिंग एरिया, दिव्यांगों के लिए रैंप जैसी सुविधाएं

May 22, 2025 - 09:50
 0  0
छत्तीसगढ़ के 5 रेलवे स्टेशन का आज उद्घाटन:इनमें भिलाई, अंबिकापुर, डोंगरगढ़ भी; महिलाओं के लिए अलग वेटिंग एरिया, दिव्यांगों के लिए रैंप जैसी सुविधाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ के 5 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। इन सभी रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत री-डेवलप किया गया है। अंबिकापुर में इसे लेकर कार्यक्रम भी होगा। यहां CM साय मौजूद रहेंगे। PM मोदी वर्चुअली छत्तीसगढ़ के 5 स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। छत्तीसगढ़ राज्य के कुल 32 रेलवे स्टेशनों का चयन इस योजना के तहत किया गया है, जिन पर कुल अनुमानित लागत 1680 करोड़ है। इसमें से 5 पर काम पूरा हो चुका है। जिनका PM उद्घाटन करेंगे। 5 स्टेशन में रायपुर का उरकुरा रेलवे स्टेशन भी रेलवे के सीनियर डीसीएम अवधेश त्रिवेदी ने बताया कि, यहां इंडस्ट्रियल एरिया के काफी लोग सफर करते हैं उनकी सुविधा का ध्यान रखा गया है। 5 स्टेशन में रायपुर का उरकुरा रेलवे स्टेशन भी है, जिसे संवारा गया है। इस स्टेशन को श्रमिक और बस्तर आर्ट थीम पर सजाया गया है। एसी वेटिंग एरिया और महिलाओं के लिए अलग वेटिंग एरिया बनाया गया है। CCTV कैमरे भी लगाए गए हैं। देखिए अलग-अलग रेलवे स्टेशन की कुछ तस्वीरें- ये है योजना रेल मंत्रालय की ओर से दिसंबर, 2022 में शुरू की गई अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत देशभर के 1,300 रेलवे स्टेशनों को आधुनिक परिवहन केंद्रों में तब्दील करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 अगस्त, 2023 और 26 फरवरी, 2024 को दो चरणों में इस योजना की आधारशिला रखी थी। PM आज करेंगे नए उरकुरा रेलवे स्टेशन का उद्घाटन: 7 करोड़ की लागत से किया गया रिडेवलपमेंट, A1 कैटेगरी वाली सुविधाएं मिलेंगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार यानी आज छत्तीसगढ़ के 5 रेलवे स्टेशनों का उद‌्घाटन करेंगे। इनमें भिलाई भानुप्रतापपुर अंबिकापुर और भिलाई के अलावा उरकुरा रेलवे स्टेशन भी शामिल हैं। लगभग 6 करोड़ 93 लाख रूपए खर्च कर उरकुरा रेलवे स्टेशन का रि-डेवलपमेंट किया गया है। नए स्टेशन में A1 कैटेगरी वाली सुविधाएं यात्रियों को मिलेंगी। पढ़ें पूरी खबर... अंबिकापुर रेलवे स्टेशन का नवीनीकरण: प्लेटफार्म का बदला स्वरूप, टिकट विंडो की संख्या 5 हुई; आज PM मोदी करेंगे शुभारंभ केंद्र सरकार की अमृत भारत योजना के तहत छत्तीसगढ़ के पांच रेलवे स्टेशनों का नवीनीकरण किया गया है, इनमें अंबिकापुर का रेलवे स्टेशन भी शामिल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा रेलवे स्टेशन का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। अंबिकापुर के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल होंगे। पढ़ें पूरी खबर... हाईटेक हुआ भिलाई रेलवे स्टेशन, लोकार्पण आज: व्यवस्थित पार्किंग एरिया से लेकर वेटिंग हॉल तक, यात्रियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत छत्तीसगढ़ के पांच रेलवे स्टेशनों का नवीनीकरण कार्य पूरा हो चुका है। इसमें भिलाई रेलवे स्टेशन भी शामिल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आज 11 बजे नए स्टेशन का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। पढ़ें पूरी खबर... 5 नई सुविधाओं के साथ हाइटेक बना डोंगरगढ़ स्टेशन: आज PM मोदी करेंगे वर्चुअली उद्घाटन; सांसद-सीनियर नेता रहेंगे मौजूद मां बम्लेश्वरी देवी की नगरी डोंगरगढ़ का रेलवे स्टेशन अब हाईटेक बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इसका वर्चुअली उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम सुबह 9:30 बजे शुरू होगा। स्टेशन प्रबंधक जीसी शेट्टी ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत स्टेशन का सौंदर्यीकरण किया गया है। पढ़ें पूरी खबर... अब नए रूप में भानुप्रतापपुर रेलवे स्टेशन: PM मोदी आज करेंगे वर्चुअल उद्घाटन, यात्रियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत भानुप्रतापपुर रेलवे स्टेशन को अब नया और आधुनिक रूप मिल चुका है। इन्हें अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित किया गया है। इसका वर्चुअल उद्घाटन 22 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0