ऑपरेशन सिंदूर में तैनात सैनिक की जमीन पर कब्जा:ईमेल से कलेक्टर को की शिकायत; जांच टीम ने सीमांकन के बाद दिलाया कब्जा

May 21, 2025 - 09:36
 0  0
ऑपरेशन सिंदूर में तैनात सैनिक की जमीन पर कब्जा:ईमेल से कलेक्टर को की शिकायत; जांच टीम ने सीमांकन के बाद दिलाया कब्जा
ऑपरेशन सिंदूर में तैनात सैनिक की भूमि पर हुए अतिक्रमण को जिला प्रशासन ने मोबाइल कोर्ट के माध्यम से हटवाकर उनके परिवार को कब्जा दिलवाया। सैनिक द्वारा ईमेल के जरिए की गई शिकायत पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का निपटारा किया। जानकारी के अनुसार, गुना के मुहालपुर निवासी सैनिक मनोज धाकड़ ने 12 मई को कलेक्टर को ईमेल भेजकर अपनी पारिवारिक भूमि पर पड़ोसियों द्वारा किए गए अतिक्रमण की शिकायत की थी। शिकायत में बताया गया कि मुहालपुर गांव स्थित सर्वे नंबर 1033/4 की भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। कलेक्टर ने बनाई जांच टीम कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार गुना नगर गौरीशंकर बैरवा को जांच और शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। तहसीलदार ने नायब तहसीलदार नरेंद्र यादव, राजस्व निरीक्षक कैलाश नारायण साहू और ग्राम छावनी के पटवारी शमनीष नामदेव की एक टीम गठित की। सीमांकन के बाद दिलाया कब्जा 15 मई को टीम ने मौके पर पहुंचकर सीमांकन की कार्रवाई की और 20 मई को सभी सीमावर्ती कृषकों की उपस्थिति में हरीसिंह धाकड़ (सैनिक मनोज धाकड़ के पिता) को उनकी चतुर्थ सीमा समझाकर जमीन का कब्जा दिलवाया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0