अशोकनगर में तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक:पुलिस ने ट्रैक्टर से साउंड सिस्टम जब्त किया; सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी

May 21, 2025 - 09:36
 0  0
अशोकनगर में तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक:पुलिस ने ट्रैक्टर से साउंड सिस्टम जब्त किया; सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी
अशोकनगर में यातायात पुलिस ने तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार शाम को एक आइसर ट्रैक्टर से तेज आवाज में बज रहे साउंड सिस्टम को जब्त किया गया। यातायात टीआई स्नेहा ठाकुर ने बताया कि तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम से पहले कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। एक स्कूटी सवार छात्रा को कुचल दिया था जिससे उसकी मौत हो गई थी। इसलिए ट्रैक्टरों में लगे बड़े साउंड सिस्टम के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। साउंड सिस्टम लगाने वालों पर होगी कार्रवाई पुलिस ने ट्रैक्टर से साउंड सिस्टम को तुरंत उतरवाकर जब्त कर लिया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर कोई व्यक्ति ट्रैक्टर या अन्य वाहन में बड़े साउंड सिस्टम का उपयोग करता पाया गया तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वर्तमान में कृषि उपज मंडी में ट्रैक्टर-ट्रॉली की अधिक आवक हो रही है। किसान अपने ट्रैक्टरों में तेज आवाज में साउंड बजाते हैं। इससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। पुलिस ऐसे साउंड सिस्टम लगाने वालों पर लगातार कार्रवाई करेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0