डिंडोरी में यात्री बसों की हुई जांच:50 बसों की चेकिंग में 32 पर कार्रवाई, 35 हजार का जुर्माना वसूला

May 16, 2025 - 14:17
 0  0
डिंडोरी में यात्री बसों की हुई जांच:50 बसों की चेकिंग में 32 पर कार्रवाई, 35 हजार का जुर्माना वसूला
डिंडोरी में यातायात पुलिस ने जोगी टिकरिया स्थित अमरकंटक-जबलपुर नेशनल हाईवे पर यात्री बसों की जांच अभियान चलाया। 13 मई से शुरू हुई इस कार्रवाई में अब तक 50 बसों की जांच की गई है। जांच में दो बसें बिना परमिट के संचालन करते पाई गईं। इन पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। 30 अन्य बसों पर भी नियम उल्लंघन के लिए कार्रवाई करते हुए 15 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। ट्रैफिक निरीक्षक सुभाष उईके ने बताया कि गर्मी के मौसम में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बस मालिकों और चालकों को निर्देश दिए कि वे अपनी बसों में प्राथमिक उपचार किट और अग्निशामक यंत्र अवश्य रखें। साथ ही बस का फिटनेस सर्टिफिकेट, परमिट, बीमा और चालक का लाइसेंस नियमित रखें। इस कार्रवाई के दौरान उपनिरीक्षक तेजू सिंह राजपूत, आरक्षक राजन लोधी और अनिल मेश्राम मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0