छत्तीसगढ़ में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट:बंगाल में बने सिस्टम का असर, तेज हवाएं चलेंगी, किसानों को धान कटाई रोकने की सलाह

Oct 26, 2026 - 09:20
 0  0
छत्तीसगढ़ में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट:बंगाल में बने सिस्टम का असर, तेज हवाएं चलेंगी, किसानों को धान कटाई रोकने की सलाह
बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान का असर छत्तीसगढ़ में भी दिख सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, 28 और 29 अक्टूबर को प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बस्तर संभाग के कुछ इलाकों में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसे देखते हुए इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय ने किसानों के लिए मौसम आधारित सलाह जारी की है। किसानों को अगले 2 से 4 दिन धान और अन्य फसलों की कटाई रोकने, कटी फसल को सुरक्षित रखने और खेतों में पानी निकासी की व्यवस्था करने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, कल यानी 27 अक्टूबर से बारिश का दौर शुरू हो सकता है। फिलहाल आज (सोमवार) प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अंबिकापुर में सबसे कम 12.5 डिग्री तापमान प्रदेश में रविवार को सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस रायपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रहा। अन्य प्रमुख शहरों में बिलासपुर का अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री, पेंड्रारोड का 30.8 डिग्री, जगदलपुर का 31.7 डिग्री और राजनांदगांव का 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को रायपुर में आसमान मुख्यत साफ रहने और अधिकतम तापमान 32 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। 27 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, दो दिन भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग के मुताबिक, आज (26 अक्टूबर) प्रदेश में बारिश को लेकर कोई चेतावनी नहीं है। 27 अक्टूबर को भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। 28 और 29 अक्टूबर को कुछ जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की भी आशंका है। किसानों को धान की कटाई रोकने की सलाह संभावित बारिश को देखते हुए इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय ने किसानों के लिए कृषि सलाह जारी की है। विश्वविद्यालय ने अगले 2 से 4 दिनों तक धान, दलहन और तिलहन की पकी फसलों की कटाई टालने की सलाह दी है। जिन किसानों ने कटाई कर ली है, वे फसल को सुरक्षित और ढके हुए स्थान पर रखें। खेतों में पानी जमा न हो, इसके लिए निकासी की व्यवस्था करें। सब्जी उत्पादक करेला और लौकी जैसी बेल वाली फसलों को सहारा दें। केले के पौधों और फलदार पेड़ों को तेज हवा से बचाने के उपाय करें। बारिश के दौरान कीटनाशक और कवकनाशक का छिड़काव न करें। अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश चक्रवाती तूफान की आशंका को देखते हुए कृषि मंत्री रामविचार नेताम और कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों और मैदानी अमले को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। कृषि विश्वविद्यालय ने किसानों से मौसम विभाग के पूर्वानुमान पर नजर रखने और जरूरी सावधानी बरतने की अपील की है। आउटर इलाकों में रात-सुबह हल्की ठंड रायपुर में दिन के समय तापमान 32 डिग्री के आसपास रहने से गर्मी का अहसास हो रहा है, वहीं रात और सुबह मौसम में हल्की ठंडक महसूस होने लगी है। शहर के आउटर इलाकों में देर रात और सुबह के वक्त ठंडक ज्यादा महसूस हो सकती है। वहीं, प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 12.5 डिग्री रहा। दिन और रात के तापमान में अंतर के कारण सुबह-शाम को ठंडक का असर देखने को मिल रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0