इंदौर में अनियंत्रित चार्टर्ड बस ढाबे में घुसी:दीवार तोड़कर शेरे पंजाब ढाबे के किचन में पहुंची, ड्राइवर गंभीर घायल; कुछ यात्रियों को भी चोटें आईं

Oct 18, 2026 - 11:02
 0  0
इंदौर में अनियंत्रित चार्टर्ड बस ढाबे में घुसी:दीवार तोड़कर शेरे पंजाब ढाबे के किचन में पहुंची, ड्राइवर गंभीर घायल; कुछ यात्रियों को भी चोटें आईं
इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में धार रोड पर रविवार सुबह करीब 7 बजे चार्टर्ड बस बेकाबू होकर सड़क किनारे बने शेरे पंजाब ढाबे में जा घुसी। बस धार से इंदौर की ओर आ रही थी। हादसे में बस ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कुछ यात्रियों को भी हल्की चोटें आईं। हादसे के समय ढाबा बंद था। पेट्रोल पंप के पास बिगड़ा बस का संतुलन चंदन नगर पुलिस के मुताबिक, धार की ओर से आ रही चार्टर्ड बस धार रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंची। इसी दौरान चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया। बेकाबू बस सड़क किनारे बने शेरे पंजाब ढाबे की दीवार तोड़ते हुए किचन के अंदर जा घुसी। चीख-पुकार के बीच घायलों को निकाला हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल ड्राइवर को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। बस में सवार यात्री अन्य वाहनों से अपने घर चले गए। ढाबा बंद था, अंदर सो रहे थे कर्मचारी हादसे के समय ढाबा बंद था और अंदर दो से तीन कर्मचारी सो रहे थे। आवाज सुनकर वे बाहर आए। आमतौर पर ढाबे पर दिन और रात में काफी भीड़ रहती है। पुलिस के मुताबिक, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल ड्राइवर और कंडक्टर के बयान नहीं हुए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0