दुर्ग में बिजली गिरने से मजदूर की मौत:काम के दौरान निर्माणाधीन मकान पर गिरी बिजली, घायल मजदूर का चल रहा इलाज

Oct 8, 2026 - 00:07
 0  0
दुर्ग में बिजली गिरने से मजदूर की मौत:काम के दौरान निर्माणाधीन मकान पर गिरी बिजली, घायल मजदूर का चल रहा इलाज
दुर्ग में बुधवार शाम मौसम खराब होने के दौरान बिजली गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया। हादसा पुलगांव थाना क्षेत्र के महेश कॉलोनी में हाउसिंग बोर्ड की निर्माणाधीन कॉलोनी में हुआ। घटना के समय 5 से 6 मजदूर मकान में प्लास्टर का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज बारिश और ओलावृष्टि शुरू हो गई। तभी बिजली गिरने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, शाम को अचानक मौसम बदल गया। निर्माणाधीन मकान के आसपास दो बार बिजली गिरी। दूसरी बार बिजली गिरने की चपेट में वहां काम कर रहे मजदूर आ गए। हादसे में लोरमी के मनोहर यादव (20) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बिलासपुर के राहुल निषाद (24) गंभीर रूप से झुलस गया। उसे तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी मजदूर सुरक्षित बचे बताया जा रहा है कि बिजली गिरने के दौरान तीन मजदूर प्रभावित हुए थे। इनमें से दो इसकी सीधी चपेट में आए, जबकि तीसरे मजदूर को भी तेज कंपन महसूस हुआ। हालांकि उसे गंभीर चोट नहीं आई। निर्माण स्थल पर मौजूद अन्य मजदूर भी सुरक्षित बच गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में भी हड़कंप मच गया। घायल का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज बिजली गिरने से घायल हुए मजदूर को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। हादसे के बाद निर्माण स्थल पर काम कर रहे मजदूरों और आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0