उज्जैन में खड़ी कार में अज्ञात ने की तोड़फोड़:पत्थर मारकर आगे-पीछे के कांच तोड़े; साइड में स्क्रैच बनाए, पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज खंगाले

Sep 7, 2026 - 12:10
 0  0
उज्जैन में खड़ी कार में अज्ञात ने की तोड़फोड़:पत्थर मारकर आगे-पीछे के कांच तोड़े; साइड में स्क्रैच बनाए, पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज खंगाले
उज्जैन के माधवनगर थाना क्षेत्र में नगर निगम जोन क्रमांक-5 के पास खड़ी कार में अज्ञात व्यक्ति ने पत्थर मारकर तोड़फोड़ कर दी। वारदात में कार के आगे और पीछे के कांच टूट गए, जबकि साइड वाले हिस्से में स्क्रैच कर नुकसान पहुंचाया गया। घटना के संबंध में कार मालिक शुभम ठाकुर ने सोमवार सुबह करीब 11 बजे माधवनगर थाने में लिखित शिकायत दी है। रात में सुरक्षित थी कार, सुबह टूटे मिले कांच गणेशपुरा (हरदेनिया कॉम्प्लेक्स, मक्सी रोड) निवासी शुभम ठाकुर के अनुसार, उन्होंने रविवार शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच अपनी कार घर के बाहर नगर निगम जोन-5 कार्यालय के पास पार्क की थी। रात तक गाड़ी सुरक्षित थी। सोमवार सुबह करीब 7 बजे जब वे जागे तो कार के दोनों कांच टूटे हुए मिले। पास में एक पत्थर भी पड़ा था। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस कार मालिक की शिकायत के बाद माधवनगर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास की गलियों और बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। पुलिस फुटेज के आधार पर तोड़फोड़ करने वाले अज्ञात व्यक्ति की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0