शाजापुर में भाजयुमो की तिरंगा यात्रा:अध्यक्ष ने लिखा- खून से खेलेगे होली गर वतन मुश्किल में है

Aug 15, 2026 - 19:34
 0  0
शाजापुर में भाजयुमो की तिरंगा यात्रा:अध्यक्ष ने लिखा- खून से खेलेगे होली गर वतन मुश्किल में है
शाजापुर में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शनिवार शाम को बाइक से तिरंगा यात्रा निकाली। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर और भाजपा जिला अध्यक्ष रवि पांडे के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में सैकड़ों युवाओं ने हाथों में तिरंगा लहराया। यह तिरंगा यात्रा टंकी चौराहा (मंडी परिसर) से शुरू होकर धोबी चौराहा, महुपुरा, किला रोड, छोटा चौक, आजाद चौक और नई सड़क होते हुए बस स्टैंड पहुंची। पूरे रास्ते युवा 'भारत माता की जय' के नारे लगाते रहे, जिससे पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंग गया। बस स्टैंड पर भारत माता की आरती के साथ यात्रा का समापन हुआ। नेताओं ने दिए राष्ट्रप्रेम के संदेश, युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह समापन पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने "खून से खेलेंगे होली, गर वतन मुश्किल में है" लिखकर देश के प्रति समर्पण जताया, वहीं रवि पांडे ने 'विकसित भारत 2047' का संदेश लिखा। श्याम टेलर ने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर युवाओं को राष्ट्रप्रेम से जोड़ने और घर-घर तिरंगा फहराने का संदेश देने के लिए यह सफल आयोजन किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0