माइक्रो फाइनेंस कंपनी के 1.20 लाख हड़पे:अफसर ने फर्जी लूट की कहानी बनाई, बोला- मोबाइल जंगल में छिपाया था, गिरफ्तार

Aug 8, 2026 - 23:32
 0  0
माइक्रो फाइनेंस कंपनी के 1.20 लाख हड़पे:अफसर ने फर्जी लूट की कहानी बनाई, बोला- मोबाइल जंगल में छिपाया था, गिरफ्तार
अनूपपुर पुलिस ने एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी के फील्ड अफसर को फर्जी लूट की झूठी कहानी गढ़ने और कंपनी के 1.20 लाख रुपए हड़पने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी को जेल भेज दिया है। चचाई थाना प्रभारी फूलवती ने बताया कि 7 अगस्त को अमित नामदेव (निवासी स्लीमनाबाद, कटनी, हाल निवासी पुरानी बस्ती अनूपपुर) ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 'स्वतंत्र माइक्रो फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड' कंपनी के फील्ड एजेंट कुलदीप शर्मा ने कलेक्शन के 1,20,467 रुपए का गबन कर लिया है। कुलदीप कंपनी में फील्ड ऑफिसर के पद पर काम करता है। ऑफिस नहीं पहुंचा और बनाई लूट की फर्जी कहानी शिकायत के मुताबिक, कुलदीप ने 6 अगस्त को देवरी, खुटवा, चचाई और सकोला से पैसे वसूले थे। उसे रात 8 बजे तक अनूपपुर दफ्तर में रुपए जमा करने थे, लेकिन वह न तो ऑफिस पहुंचा और न ही उसका फोन लगा। जब कंपनी ने उस पर दबाव बनाया, तो उसने अपने साथ लूट होने की झूठी सूचना पुलिस को दे दी। पूछताछ में खुला राज, रुपए और मोबाइल मिला पुलिस की सख्ती से पूछताछ में आरोपी कुलदीप शर्मा (24 वर्ष, पिता कन्हैया लाल, निवासी उचेहरा, गोहपारू, शहडोल) का झूठ पकड़ा गया। उसने कबूल किया कि उसे निजी काम के लिए पैसों की जरूरत थी, इसलिए उसने वसूली की रकम अपने पास रख ली और अपना मोबाइल जंगल में छिपा दिया था। पुलिस को आरोपी के पास से 1,18,400 रुपए नकद और एक मोबाइल फोन मिला है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस (BNS) की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0