नरसिंहपुर में ई-टोकन व्यवस्था से किसान परेशान:120 किमी दूर से यूरिया लेने पहुंचे; 16 बोरी के लिए दिया 3200 रुपए किराया

Jul 25, 2026 - 09:54
 0  0
नरसिंहपुर में ई-टोकन व्यवस्था से किसान परेशान:120 किमी दूर से यूरिया लेने पहुंचे; 16 बोरी के लिए दिया 3200 रुपए किराया
नरसिंहपुर जिले में खाद वितरण के लिए लागू ई-टोकन प्रणाली किसानों के लिए मुसीबत बन गई है। लोकल केंद्रों के बजाय दूरस्थ केंद्रों के टोकन जारी होने के कारण किसानों को खाद लेने के लिए 120 किलोमीटर तक का सफर तय करना पड़ रहा है, जिससे उन पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है। 16 बोरी यूरिया के लिए देने पड़ा 3200 रुपए ऑटो किराया गोटेगांव तहसील के तरवारा गांव निवासी रोशन पटेल को 16 बोरी यूरिया के लिए 120 किलोमीटर दूर सालीचौका केंद्र का ई-टोकन मिला। खाद लाने के लिए उन्हें 3200 रुपए में ऑटो किराए पर लेना पड़ा, जिससे प्रति बोरी 200 रुपए केवल परिवहन पर ही खर्च हो गए। अलग-अलग समय पर मिले टोकन किसानों के अनुसार ई-टोकन बुकिंग का कोई निश्चित समय तय नहीं है। दिन या रात में किसी भी वक्त स्लॉट खुलने के कारण 15-15 दिनों तक मोबाइल पर नजर रखनी पड़ रही है। हीरापुर के मनोज पटैल भी 40 किलोमीटर दूर से सालीचौका पहुंचे, जहां ऑटो चालकों द्वारा 2000 रुपए तक किराया मांगा जा रहा है। फसल प्रभावित होने की आशंका, नजदीकी केंद्रों से खाद देने की मांग मक्का की फसल में समय पर यूरिया न डालने से उत्पादन घटने का खतरा मंडरा रहा है। किसानों ने ई-टोकन प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने, स्लॉट बुकिंग का समय निश्चित करने और अपने नजदीकी केंद्रों से ही यूरिया उपलब्ध कराने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0