बस पकड़ने की जल्दबाजी पड़ी भारी,VIDEO:तेज रफ्तार स्कूटी ने सड़क पार कर रहे अधेड़ को मारी टक्कर, उज्जैन रेफर

Jul 25, 2026 - 09:54
 0  0
बस पकड़ने की जल्दबाजी पड़ी भारी,VIDEO:तेज रफ्तार स्कूटी ने सड़क पार कर रहे अधेड़ को मारी टक्कर, उज्जैन रेफर
उज्जैन जिले के बड़नगर में तेज रफ्तार में स्कूटी चला रही एक युवती ने सड़क पार कर रहे अधेड़ को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उज्जैन रेफर किया गया है। घटना पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है। जानकारी के अनुसार हादसा बुधवार सुबह करीब 6:54 बजे बड़नगर के शिवजी चौराहे पर हुआ। प्रभात फेरी में शामिल होने के बाद सड़क पार कर रहे 55 वर्षीय राजेश उबाल को तेज गति से आ रही स्कूटी ने टक्कर मार दी। उज्जैन में चल रहा इलाज सीसीटीवी फुटेज में दिखाई देता है कि राजेश उछलकर सड़क पर गिर पड़े, जबकि स्कूटी सवार युवती भी वाहन सहित नीचे गिर गई। हादसे में राजेश उबाल के सिर में तीन टांके लगे हैं और जबड़े में फ्रैक्चर बताया गया है। हालत गंभीर होने पर उन्हें उपचार के लिए उज्जैन रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। बस पकड़ने के लिए तेज रफ्तार से चला रही थी स्कूटी प्रारंभिक जानकारी के अनुसार स्कूटी चला रही युवती की पहचान सनोली चौहान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह सुबह कजलाना जाने के लिए निकली थी और बस पकड़ने की जल्दबाजी में तेज गति से स्कूटी चला रही थी। इसी लापरवाही के कारण यह हादसा हो गया। घटना के बाद परिजनों ने युवती के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की शिकायत बड़नगर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0