ग्वालियर- तीन दिन में 7 ट्रांजेक्शन कर अकाउंट खाली किया:पासबुक एंट्री कराने पहुंचा बेटा तो पता चला, मां के पीएनबी खाते से ₹2.71 लाख पार

Jul 15, 2026 - 08:10
 0  0
ग्वालियर- तीन दिन में 7 ट्रांजेक्शन कर अकाउंट खाली किया:पासबुक एंट्री कराने पहुंचा बेटा तो पता चला, मां के पीएनबी खाते से ₹2.71 लाख पार
ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र स्थित सिंध विहार (नदी गेट) में एक बुजुर्ग महिला के पंजाब नेशनल बैंक (PNB) खाते से साइबर ठगों ने तीन दिन में 2.71 लाख रुपए निकाल लिए। हैरानी की बात यह है कि खाते से रकम निकलने के दौरान लिंक मोबाइल नंबर पर न तो कोई ओटीपी आया और न ही ट्रांजेक्शन का कोई मैसेज मिला। मामले का खुलासा पासबुक अपडेट कराने पर हुआ। मंगलवार को शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पासबुक अपडेट कराने पर खुला मामला सिंध विहार निवासी विकास अग्रवाल की मां माया अग्रवाल का पंजाब नेशनल बैंक की नया बाजार शाखा में बचत खाता है। खाते में विकास के पिता का मोबाइल नंबर लिंक है। विकास हर दो-चार महीने में पासबुक अपडेट कराते हैं। दो दिन पहले पासबुक प्रिंट कराने पर पता चला कि खाते से 22 से 25 जून के बीच 2.71 लाख रुपए निकल चुके हैं। तीन दिन में सात बार निकाली रकम बैंक से जानकारी लेने पर पता चला कि ठगों ने तीन दिन के भीतर सात अलग-अलग ट्रांजेक्शन कर कुल 2.71 लाख रुपए निकाल लिए। न ओटीपी आया, न मैसेज परिवार का कहना है कि किसी ने बैंक अधिकारी बनकर कॉल नहीं किया। किसी के साथ ओटीपी या बैंक की जानकारी भी साझा नहीं की गई। खाते से पैसे निकलने का कोई एसएमएस भी लिंक मोबाइल नंबर पर नहीं आया। ठगी का पता चलते ही साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत कर खाता ब्लॉक कराया गया। पुलिस बैंक से मांग रही जानकारी झांसी रोड थाना टीआई शक्ति सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बैंक से सातों ट्रांजेक्शन की यूपीआई आईडी और मर्चेंट डिटेल मांगी गई है। साइबर सेल संबंधित बैंक खातों और आईपी एड्रेस की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0