डिंडौरी में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण आक्रोशित:बिजली दफ्तर पर हंगामा, अधिकारी बोले- फाल्ट की वजह से हुआ पावरकट

Jul 4, 2026 - 09:48
 0  0
डिंडौरी में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण आक्रोशित:बिजली दफ्तर पर हंगामा, अधिकारी बोले- फाल्ट की वजह से हुआ पावरकट
डिंडोरी जिले के जोगी टिकरिया गांव में अघोषित बिजली कटौती से परेशान ग्रामीण शुक्रवार रात जिला मुख्यालय स्थित बिजली विभाग के कार्यालय पहुंच गए। बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों ने बिजली व्यवस्था को लेकर विरोध जताया और अधिकारियों से नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। पानी की समस्या भी बढ़ी ग्रामीणों का कहना है कि गांव में रोज कई बार बिना सूचना बिजली काटी जा रही है। कटौती का कोई तय समय नहीं होने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। ग्रामीण राजा और प्रमोद नाथ ने बताया कि बिजली नहीं रहने से पेयजल आपूर्ति भी बाधित हो रही है, जिससे पानी की समस्या खड़ी हो गई है। बारिश में बढ़ी परेशानी ग्रामीणों के अनुसार, लगातार बारिश के बीच बिजली बार-बार गुल होने से रात के समय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि अंधेरे के कारण असुरक्षा की भावना भी बढ़ रही है। बिजली विभाग के कार्यपालन यंत्री राकेश बघेल ने बताया कि लगातार बारिश के कारण कई स्थानों पर पेड़ गिरने से बिजली लाइनों में फॉल्ट आ रहे हैं। इससे आपूर्ति प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि विभाग की टीमें लगातार फॉल्ट सुधारने और बिजली व्यवस्था सामान्य करने में लगी हैं। आंदोलन की चेतावनी ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0