रेवाबंद तालाब सूखा, कचरे से पट रहा, फेंसिंग टूटी, रखरखाव नहीं

Jul 1, 2026 - 08:59
 0  0
रेवाबंद तालाब सूखा, कचरे से पट रहा, फेंसिंग टूटी, रखरखाव नहीं
कवर्धा| शहर के बस स्टैंड से सटा रेवाबंद तालाब इन दिनों कचरे से अटा पड़ा है। सौंदर्यीकरण के नाम पर दो साल पहले पानी खाली कराया गया था। अब फिर से तालाब में गंदा पानी जमा हो गया है। किनारे पर सूखे तल में पॉलीथिन, प्लास्टिक, शीशी व अन्य कचरा डाला जा रहा है। तालाब की सालों से सफाई नहीं हुई। फेंसिंग भी टूट चुका है, जिससे हालात बदतर हो गए हैं। - मनहरण साहू, कवर्धा

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0