रायखेड़ा नाले पर बने पुल की रेलिंग झाड़ियों में ढंकी, हादसे का खतरा

Jun 9, 2026 - 08:34
 0  0
रायखेड़ा नाले पर बने पुल की रेलिंग झाड़ियों में ढंकी, हादसे का खतरा
राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-30 पर जगदलपुर और बस्तर के बीच रायखेड़ा नाला पुल की रेलिंग कंटीली झाड़ियों से पूरी तरह ढंक गई है। हालत यह है कि पुल से गुजरने वाले दोपहिया चालकों और पैदल यात्रियों को रेलिंग तक नजर नहीं आती। दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुल की चौड़ाई पहले से ही कम है। भारी वाहन आमने-सामने आते हैं। पैदल यात्री और दोपहिया चालक किनारे सिमटकर निकलते हैं। एक तरफ गहराई है। दूसरी तरफ तेज रफ्तार वाहन चलते हैं। ऐसे में सफर जोखिम भरा हो गया है। ग्रामीणों और नियमित यात्रियों के मुताबिक रेलिंग पार कर सड़क तक फैली कंटीली झाड़ियां गंभीर हादसों को बुलावा दे रही हैं। रात में अंधेरे के कारण खतरा और बढ़ जाता है। झाड़ियों की वजह से पुल की सीमाएं साफ नहीं दिखतीं। लोगों ने ब्रिज कॉरपोरेशन और संबंधित विभाग से तत्काल सफाई कराने की मांग की है। झाड़ियां हटाने की मांग भी की है। लोगों का कहना है कि समय रहते समाधान नहीं हुआ तो बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। यात्रियों ने सुरक्षा के लिए पुल की नियमित निगरानी और रखरखाव की जरूरत भी बताई है। - अशोक हरदाय, बस्तर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0