कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ हुआ शुरू

Jun 9, 2026 - 08:34
 0  0
कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ हुआ शुरू
राहौद | नगर के प्रतिष्ठित श्री हनुमान कुटी मंदिर परिसर में 8 जून से संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान-यज्ञ सप्ताह का गरिमामय शुभारंभ हो गया। कथा के प्रथम दिवस सुबह नगर में एक भव्य और विशाल कलश यात्रा निकाली गई। इसे लेकर श्रद्धालुओं में अभूतपूर्व उत्साह और आस्था का माहौल देखने को मिला। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लग गया था। बड़ी संख्या में मातृशक्तियों और युवतियों ने पीले वस्त्र धारण किए। उन्होंने विधि-विधान से पूजित कलशों को सिर पर धारण किया। यह भव्य शोभायात्रा मंगल वाद्यों, भजनों की स्वर-लहरियों और धार्मिक ध्वजों के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा लगाए गए भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण और पवनपुत्र हनुमान जी के गगनभेदी जयकारों से पूरा राहौद नगर भक्तिमय हो उठा। नगरवासियों ने जगह-जगह कलश यात्रा पर पुष्पवर्षा की। उन्होंने आरती उतारकर आत्मीय स्वागत किया। इस शोभायात्रा में नगर के गणमान्य नागरिक, युवा और वरिष्ठ श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए। 15 जून को होगा समापन: आयोजक श्यामसुंदर दास और हनुमंत भक्त ने जानकारी दी कि हनुमान जी की सेवा और कृपा को समर्पित यह दिव्य आयोजन 15 जून तक संचालित होगा। कथा का समय प्रतिदिन शाम 4 बजे से 7 बजे तक निर्धारित किया गया है। यहां सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित लोमश चौबे (सेमरा वाले) संगीतमय कथा सुनाएंगे। विशेष हवन-पूजन, सहस्त्रधारा और महाप्रसाद वितरण के साथ अनुष्ठान का समापन किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0