भदराखार के जंगल में चल रहा था जुआ 14 आरोपियों से एक लाख रुपए जब्त
भास्कर न्यूज | जांजगीर भदराखार के जंगल में ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे 14 जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके फड़ से ₹1,03,800 नकद, दो बाइक और 52 पत्ती ताश जब्त की गई है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। ग्राम सिंघुल-भदराखार के सुनसान इलाके में रविवार देर शाम 14 जुआरी ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे थे। उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि पुलिस उन पर कार्रवाई करने पहुंच चुकी है। एसपी विजय कुमार पांडेय के सख्त निर्देश के बाद शिवरीनारायण पुलिस ने जुआ फड़ पर छापेमारी की। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर सभी जुआरियों को भागने का मौका दिए बिना रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भदराखार में बड़े पैमाने पर जुआ फड़ संचालित हो रहा है, जहां आसपास के कई गांवों के लोग पहुंच रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अचानक दबिश दी। मौके से कैश ₹1,03,800, बाइक और 52 पत्ती ताश जब्त की गई। गिरफ्तार आरोपियों में राधेश्याम साहू ( सरवानी), दिलीप कुमार पैकरा ( तिपरगंज), विक्की वर्मा (सेल), कमलेश कैवर्त (रामपुर), गेंदराम कैवर्त (कोट), रतन केंवट ( सिंघुल), ओम कुमार कैवर्त ( कोट), जगदीश दास मानिकपुरी ( मड़वा), परमेश्वर देवांगन ( कटगी), सुनील केंवट ( अमोदी), माधवराम लोहार ( सरवानी), समीर प्रेमी ( तुरकीनडीह), कमलनारायण साहू (33, अमोदी) और भीमराम कैवर्त (59, अमोदी) शामिल हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0