भिंड से भोपाल-बैंगलोर के लिए ट्रेन की शुरूआत शनिवार को:समर स्पेशल गाड़ी पहले दो महीने चलेगा; सांसद बोलीं- जिले के विकास के लिए सही

Jun 5, 2026 - 18:42
 0  0
भिंड से भोपाल-बैंगलोर के लिए ट्रेन की शुरूआत शनिवार को:समर स्पेशल गाड़ी पहले दो महीने चलेगा; सांसद बोलीं- जिले के विकास के लिए सही
भिंड जिले के रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। प्रयागराज-इटावा-भिंड-ग्वालियर-शिवपुरी-भोपाल होते हुए बैंगलोर तक चलने वाली साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन शुरू होने जा रही है। ट्रेन नंबर 04113 का संचालन 6 जून 2026 से शुरू होगा। ट्रेन का शुभारंभ शनिवार को सुबह 11:30 बजे किया जाएगा। लंबे समय से थी रेल संपर्क की मांग सांसद संध्या राय ने इसे भिंड और आसपास के क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से भोपाल और दक्षिण भारत के प्रमुख शहरों तक बेहतर रेल संपर्क की मांग कर रही थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और रेल मंत्री ने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए जिले को समर स्पेशल ट्रेन की सौगात दी है, जिसके लिए क्षेत्रवासी आभारी हैं। फिलहाल दो माह चलेगी समर स्पेशल ट्रेन सांसद ने बताया कि अभी इस ट्रेन का संचालन दो माह के लिए समर स्पेशल के रूप में किया जा रहा है। यदि यात्रियों की संख्या और यातायात का अच्छा प्रतिसाद मिलता है तो भविष्य में इसे नियमित ट्रेन के रूप में संचालित किए जाने की संभावना भी बन सकती है। नई रेल सेवा शुरू होने से भिंड सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को प्रयागराज, इटावा, ग्वालियर, शिवपुरी, भोपाल और बैंगलोर जैसे प्रमुख शहरों तक यात्रा करने में सुविधा मिलेगी। इससे विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और अन्य यात्रियों को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0