धमतरी में महंगाई के विरोध में उतरे कांग्रेसी:कार और बाइक को रस्सी से खींचकर पेट्रोल पंप पहुंचे, बोले- जनता हो रही परेशान

May 19, 2026 - 10:27
 0  0
धमतरी में महंगाई के विरोध में उतरे कांग्रेसी:कार और बाइक को रस्सी से खींचकर पेट्रोल पंप पहुंचे, बोले- जनता हो रही परेशान
छत्तीसगढ़ के धमतरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान वे एक कार और बाइक को रस्सी से खींचते हुए पेट्रोल पंप तक पहुंचे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यह प्रदर्शन धमतरी जिले के कुरूद विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भखारा की ओर से एक दिवसीय धरने के रूप में आयोजित किया गया था। कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। प्रदर्शनकारी पेट्रोल पंप पर पहुंचकर पेट्रोल की मांग कर रहे थे, लेकिन उन्हें पेट्रोल नहीं मिलने का आरोप लगाया गया। कांग्रेसियों ने कहा कि पेट्रोल की अनुपलब्धता के कारण क्षेत्र की आम जनता को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उग्र आंदोलन की चेतावनी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि आम जनता दाल, तेल, सब्जी, दूध, राशन, शिक्षा, स्वास्थ्य और गैस सिलेंडर सहित सभी आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से परेशान है। उन्होंने 'डबल इंजन सरकार' पर किसानों की आय दोगुनी करने के वादे को पूरा न करने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि महंगाई, पेट्रोल-डीजल और खाद संकट जैसी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो पार्टी हर पेट्रोल पंप पर धरना प्रदर्शन और उग्र आंदोलन करेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0