रक्सौल-उधना के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन:रतलाम रेल मंडल के स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज; 17 मई से संचालन
गर्मियों की छुट्टियों को देखते हुए रेलवे ने रक्सौल-उधना के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में 11-11 फेरे लगाएगी और रतलाम मंडल के प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी। रक्सौल से उधना की ओर जाने वाली गाड़ी संख्या 05559 का संचालन 17 मई से 26 जुलाई तक किया जाएगा। यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार को रक्सौल से रात 5:30 बजे रवाना होगी। अगले दिन रविवार को सीहोर (02:33/02:35), उज्जैन (04:25/04:35), नागदा (05:16/05:18) और रतलाम (06:15/06:25) होते हुए दोपहर 12:35 बजे उधना पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 05560 का संचालन 18 मई से 27 जुलाई तक होगा। यह ट्रेन प्रत्येक रविवार को उधना से दोपहर 3:35 बजे रवाना होकर रतलाम (22:20/22:30), नागदा (23:00/23:02), उज्जैन (23:50/23:55) और सीहोर (सोमवार, 01:50/01:52) होते हुए मंगलवार को रात्रि 12:15 बजे रक्सौल पहुंचेगी। इस ट्रेन में सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे। ट्रेन दोनों दिशाओं में सिकटा, नरकटियागंज, बगहा, कप्तानगंज, गोरखपुर, गोंडा, बाराबंकी, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ललितपुर, बीना, संत हिरदारामनगर, सीहोर, उज्जैन, नागदा, रतलाम, गोधरा, वडोदरा और भरूच स्टेशनों पर रुकेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0