घर के आंगन से 3 साल के बच्चे का अपहरण:बदमाश कार में ले गए, दमोह में परिजन ने थाने पर दिया आवेदन

May 8, 2026 - 22:02
 0  0
घर के आंगन से 3 साल के बच्चे का अपहरण:बदमाश कार में ले गए, दमोह में परिजन ने थाने पर दिया आवेदन
दमोह जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र के महुआखेड़ा गांव में शुक्रवार दोपहर घर के आंगन में खेल रहे 3 वर्षीय बालक का अचानक अपहरण कर लिया गया, जिसके बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। लापता बालक का नाम अनुरोध सिंह है। उसके पिता माखन सिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को अनुरोध घर के आंगन में खेल रहा था। इसी दौरान कोई अनजान व्यक्ति उसे उठा ले गया। जब काफी देर तक बच्चा दिखाई नहीं दिया, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। सफेद कार में अपहरण का संदेह माखन सिंह के अनुसार, गांव के कुछ बड़े बच्चों ने एक सफेद रंग की कार को घर के नजदीक स्कूल के पास खड़ा देखा था। आरोप है कि इसी कार में सवार अज्ञात लोग बच्चे को लेकर फरार हुए हैं। इसके साथ ही पिता ने बताया कि घटना के समय गांव में एक बाइक सवार व्यक्ति बच्चों को चिप्स बेचने आया था, जिससे मामले में संदेह और बढ़ गया है। पुलिस ने शुरू की तलाश परिजन के आवेदन दिए जाने के बाद पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू कर दी है। तेजगढ़ थाना पुलिस ने बच्चे की तलाश के लिए आसपास के सभी थाना क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया है। पुलिस संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जानकारी जुटा रही है ताकि बालक को जल्द से जल्द सुरक्षित बरामद किया जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0