गौरेला में जर्जर पानी टंकी गिरी, घरों में घुसा पानी:10 साल से बंद थी टंकी, प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

Apr 29, 2026 - 15:09
 0  0
गौरेला में जर्जर पानी टंकी गिरी, घरों में घुसा पानी:10 साल से बंद थी टंकी, प्रशासन पर लापरवाही का आरोप
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के गौरेला नगर पालिका क्षेत्र के पतेरा टोला, वार्ड क्रमांक 1 में वर्षों से जर्जर हालत में खड़ी पानी की टंकी अचानक भरभरा कर गिर गई। टंकी गिरते ही उसमें भरा हजारों लीटर पानी तेजी से बह निकला, जो आसपास के घरों में जा घुसा और लोगों के आंगन तक पहुंच गया। जानकारी के अनुसार, यह पानी की टंकी पिछले करीब 10 सालों से बंद पड़ी थी और इसकी स्थिति बेहद खराब हो चुकी थी। स्थानीय रहवासियों ने कई बार नगर पालिका प्रशासन को टंकी की जर्जर हालत के बारे में बताया था और इसे चालू न करने की मांग की थी। लोगों की बात अनसुनी कर के टंकी में पानी भर रहा था प्रशासन इसके बावजूद, पानी की समस्या को देखते हुए प्रशासन द्वारा टंकी में दोबारा पानी भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही टंकी में पानी का दबाव बढ़ा, वह अचानक ढह गई। टंकी के पास कोई मौजूद नहीं था बच गई जान गनीमत रही कि हादसे के समय टंकी के आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि, पानी के तेज बहाव से लोगों के घरों में पानी घुस गया और कुछ घरेलू सामान भी प्रभावित हुआ। बार-बार की चेतावनियों को नजरअंदाज किया:रहवासी घटना के बाद स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। रहवासियों ने नगर पालिका प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उनकी बार-बार की चेतावनियों को नजरअंदाज किया गया। जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग लोगों का कहना है कि यदि पहले ही टंकी की मरम्मत या उसे हटाने की कार्रवाई की जाती, तो इस तरह की स्थिति उत्पन्न नहीं होती। फिलहाल, घटना के बाद प्रशासन द्वारा मौके का निरीक्षण किया जा रहा है और आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है। क्षेत्र के लोग जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही न हो।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0