अशोकनगर में नाबालिग से ज्यादती, 33 घंटे में आरोपी अरेस्ट:बहला-फुसलाकर ले गया था विदिशा का युवक; रेलवे स्टेशन से मिली पीड़िता

Apr 26, 2026 - 13:37
 0  0
अशोकनगर में नाबालिग से ज्यादती, 33 घंटे में आरोपी अरेस्ट:बहला-फुसलाकर ले गया था विदिशा का युवक; रेलवे स्टेशन से मिली पीड़िता
अशोकनगर जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 33 घंटे के भीतर पीड़िता को अशोकनगर रेलवे स्टेशन से सुरक्षित बरामद कर लिया है। मामले में 22 वर्षीय आरोपी युवक अजय अहिरवार (निवासी गुलाबगंज, विदिशा) को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। वर्तमान में पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म की संबंधित धाराएं बढ़ा दी हैं। पिता ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी, स्पेशल टीम ने खोजा दो दिन पहले लड़की के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी गायब है। उन्होंने संदेह जताया था कि कोई व्यक्ति उसे बहला-फुसलाकर ले गया है। थाना प्रभारी नीलम सिंह यादव ने तत्काल इसकी जानकारी एसपी राजीव कुमार मिश्रा को दी। इसके बाद एसपी के निर्देश पर एक स्पेशल टीम का गठन किया गया, जिसने साइबर सेल के तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचनाओं के आधार पर महज 33 घंटे में लड़की को रेलवे स्टेशन से ढूंढ निकाला। लड़की बोली- युवक ने बहलाकर किया गलत काम पुलिस द्वारा बरामद किए जाने के बाद नाबालिग से पूछताछ की गई। पीड़िता ने पुलिस को स्पष्ट बताया कि विदिशा जिले के गुलाबगंज का रहने वाला 22 वर्षीय अजय अहिरवार उसे अपने साथ बहला-फुसलाकर ले गया था और उसके साथ गलत काम (दुष्कर्म) किया। इसी बयान के बाद पुलिस ने एफआईआर में दुष्कर्म से जुड़ी धाराएं जोड़ते हुए आरोपी को धरदबोचा। इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका नाबालिगों की तलाश और सुरक्षित वापसी के लिए चलाए जा रहे 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत की गई इस त्वरित और सफल कार्रवाई में बहादुरपुर थाना प्रभारी नीलम सिंह यादव, एसआई रामदयाल नंदा, एसआई विनोद रघुवंशी, प्रधान आरक्षक सोनू रघुवंशी, आरक्षक राजाराम पाल, महिला आरक्षक प्रतीक्षा रघुवंशी और महिला आरक्षक सुगना अहिरवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0