छतरपुर में युवक की मौत पर परिजनों का प्रदर्शन:बस की टक्कर ने बाइक को मारी थी टक्कर, परिजन बोले–यह एक्सीडेंट नहीं, साजिश..

Apr 26, 2026 - 13:37
 0  0
छतरपुर में युवक की मौत पर परिजनों का प्रदर्शन:बस की टक्कर ने बाइक को मारी थी टक्कर, परिजन बोले–यह एक्सीडेंट नहीं, साजिश..
छतरपुर जिले के नौगांव में सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद परिजनों ने शव रखकर प्रदर्शन किया। शुक्रवार शाम तेज रफ्तार यात्री बस की टक्कर से 18 वर्षीय आकाश अहिरवार की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि यह सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या है, जिसे एक्सीडेंट का रूप दिया गया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद रविवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। उन्होंने मृतक के गृहनगर मऊसहानियां में शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। परिजन आकाश के दो दोस्तों पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बस ने बाइक को मारी थी टक्कर जानकारी के मुताबिक, छतरपुर से दिल्ली जा रही राधा स्वामी ट्रैवल्स की बस ने बुंदेलखंड पेट्रोल पंप के पास पीछे से अपाचे बाइक को जोरदार टक्कर मारी थी। बाइक पर तीन युवक सवार थे, जिनमें पीछे बैठे आकाश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। परिजनों का कहना है कि आकाश अपने घर पर था, तभी उसके दो दोस्त उसे शादी में चलने का कहकर साथ ले गए। सवाल उठाया जा रहा है कि जब तीनों एक ही बाइक पर सवार थे, तो सिर्फ आकाश की ही मौत कैसे हुई और बाकी दो युवक कैसे बच गए। परिजन इसे साजिश बताते हुए दोनों दोस्तों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। एसडीओपी परिजनों को समझाने पहुंचे घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल है। सूचना मिलते ही नौगांव थाना पुलिस और एसडीओपी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस तेज रफ्तार में थी और उसने बाइक को पीछे से टक्कर मारी, जिससे यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी है। देखें तस्वीरें

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0