हार्डवेयर की दुकान पर गिरा पुराना पेड़:अजयगढ़ में बड़ा हादसा टला, व्यापारी बोला- शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं की

Apr 26, 2026 - 13:37
 0  0
हार्डवेयर की दुकान पर गिरा पुराना पेड़:अजयगढ़ में बड़ा हादसा टला, व्यापारी बोला- शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं की
पन्ना जिले के अजयगढ़ नगर के हृदय स्थल पर रविवार को एक विशालकाय पुराना पेड़ अचानक एक हार्डवेयर की दुकान पर गिर गया। यह घटना पूरन विश्वकर्मा की दुकान में हुई। गनीमत रही कि जिस समय पेड़ गिरा, वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पूरन विश्वकर्मा की दुकान के पास स्थित यह पेड़ काफी पुराना और खोखला हो चुका था। दुकानदार ने बताया कि पेड़ अचानक तेज आवाज के साथ भरभराकर गिर गया। गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग डरकर इधर-उधर भागने लगे, जिससे कुछ देर के लिए क्षेत्र में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दुकान संचालक और स्थानीय निवासियों ने इस घटना पर नाराजगी व्यक्त की है। शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाई पूरन विश्वकर्मा का कहना है कि पेड़ काफी समय से जर्जर हालत में था। इसकी शिकायत और गिरने की आशंका पहले भी जताई गई थी, लेकिन समय रहते प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके कारण यह हादसा हुआ। दुकानदार ने कहा कि यह संयोग था कि उस समय वहां कोई राहगीर या ग्राहक मौजूद नहीं था। पेड़ गिरने से क्षेत्र की बिजली लाइनें भी प्रभावित हुईं। घटना की सूचना मिलते ही बिजली कंपनी की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने बिजली के तारों से होने वाले किसी भी अन्य खतरे को रोकने और आपूर्ति बहाल करने का काम शुरू किया। इस घटना के बाद, स्थानीय नागरिक अनिल ने जिला प्रशासन और नगर परिषद से मांग की है कि नगर के सार्वजनिक स्थानों पर स्थित सभी पुराने और कमजोर पेड़ों का सर्वे कराया जाए। उन्होंने कहा कि जो पेड़ गिरने की कगार पर हैं, उन्हें तत्काल हटाया जाना चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी किसी भी अनहोनी को रोका जा सके। हादसे की अन्य तस्वीरें…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0