इंदौर के चंदन नगर में चाकूबाजी:क्रिकेट खेलने के बीच विवाद में युवक पर हमला; खराब सड़कों के कारण देर से पहुंची पुलिस

Apr 26, 2026 - 13:37
 0  0
इंदौर के चंदन नगर में चाकूबाजी:क्रिकेट खेलने के बीच विवाद में युवक पर हमला; खराब सड़कों के कारण देर से पहुंची पुलिस
इंदौर के चंदन नगर क्षेत्र में शनिवार देर रात आपसी विवाद के दौरान चाकूबाजी की घटना सामने आई। सूचना मिलते ही पुलिस की दो एफआरवी मौके पर पहुंची, जिसके बाद हालात को नियंत्रित किया गया। पुलिस के अनुसार चंदूवाला रोड पर क्रिकेट खेलने को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी विवाद में सोहेल नाम के युवक ने फरहान पर चाकू से हमला कर दिया। घायल फरहान की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की गाड़ी रास्ते में फंसी घटना की सूचना पर थाना प्रभारी तिलक करोले अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन इलाके में पाइपलाइन के काम के चलते खुदी सड़कों के कारण उनकी गाड़ी बीच रास्ते में ही फंस गई। इसके बावजूद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को हटाया। थाने में भी जुटी भीड़, पुलिस ने किया कंट्रोल घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंच गए, जिससे वहां भीड़ की स्थिति बन गई। पुलिस ने समझाइश देकर लोगों को वहां से हटाया और स्थिति को शांत कराया। स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा रही कि इलाके के नेता रफीक खान के यहां चल रहे कव्वाली कार्यक्रम के दौरान विवाद हुआ था, हालांकि पुलिस ने इसे आपसी झगड़ा बताया है और किसी अन्य एंगल से इनकार किया है। पुलिस ने दर्ज की FIR फिलहाल पुलिस ने फरहान की शिकायत पर चाकूबाजी का मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0