भारतीय सेना के शौर्य को सम्मान:शंकराचार्य बोले- सेना के विजय के लिए करेंगे धार्मिक अनुष्ठान, संत-समाज देश के साथ; कांग्रेस निकालेगी तिरंगा यात्रा

May 9, 2025 - 10:28
 0  0
भारतीय सेना के शौर्य को सम्मान:शंकराचार्य बोले- सेना के विजय के लिए करेंगे धार्मिक अनुष्ठान, संत-समाज देश के साथ; कांग्रेस निकालेगी तिरंगा यात्रा
भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में पाकिस्तान के खिलाफ की गई सैन्य कार्रवाई के बाद पूरे देश में शौर्य और राष्ट्रभक्ति की लहर है। ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का भी बयान सामने आया है उन्होंने कहा कि सभी संत समाज देश के साथ है। सभी संत सेना के विजय के लिए धार्मिक अनुष्ठान करेंगे, अगले दो महीनों तक के सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए है। वहीं, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी आज राजधानी रायपुर में प्रदेश स्तरीय तिरंगा यात्रा निकालकर सेना के साहस और बलिदान को सम्मान देगी। कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता होंगे शामिल कांग्रेस की तिरंगा यात्रा शुक्रवार सुबह 10 बजे राजधानी रायपुर के इंदिरा गांधी चौक (कालीबाड़ी) से शुरू होकर कोतवाली चौक, मालवीय रोड होते हुए जयस्तंभ चौक तक जाएगी। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, एआईसीसी सचिव, संगठन सचिव और सह-प्रभारी सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। लोगों से यात्रा में शामिल होने की अपील कांग्रेस ने सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने साथियों सहित अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं। तिरंगा यात्रा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। सेना के पराक्रम को सलाम - कांग्रेस ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद देशभर में राष्ट्रवाद की भावना और तेज हुई है। कांग्रेस का कहना है कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में तिरंगा यात्रा इसी जज्बे की अभिव्यक्ति है। कांग्रेस इसे सिर्फ एक राजनीतिक गतिविधि नहीं, बल्कि सेना के पराक्रम को सलाम करने का प्रतीक मान रही है। देश के लिए संत समाज हुए एक शंकराचार्य ने कहा है कि अपने आगामी दो माह के सभी कार्यक्रमों को निरस्त कर दिए है। यह समय देश के साथ एकजुट होकर खड़े होने का है। देश का पराक्रम शत्रुओं का नाश करेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री, रक्षामंत्री और गृहमंत्री के साथ साथ भारतीय सेना के कार्यों की प्रशंसा की और कहा कि वे भारत की विजय के लिए धार्मिक अनुष्ठान भी सम्पन्न कराएंगे। वे स्वयं को युद्ध के लिए और सैन्य शिविर में सेवा कार्यों के लिए भी प्रस्तुत करते हैं। भारतीय सेना ने 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया यह सैन्य कार्रवाई 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई थी, जिसमें 26 भारतीय पर्यटकों की मौत हुई थी। इसके बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान-ऑक्युपाइड कश्मीर (PoK) में स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल से हमला किया। इस ऑपरेशन में कई आतंकी कैंप तबाह कर दिए गए, जिसे भारत ने दुश्मनों को सीधी चेतावनी के रूप में देखा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0