लू के अलर्ट के बीच बारिश की चेतावनी:40-50km रफ्तार से हवा चलेगी, गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार, राजनांदगांव में पारा 44° पार

Apr 20, 2026 - 09:35
 0  0
लू के अलर्ट के बीच बारिश की चेतावनी:40-50km रफ्तार से हवा चलेगी, गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार, राजनांदगांव में पारा 44° पार
प्रदेश के रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग में अगले 2 दिन लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान कहीं-कहीं मौसम में बदलाव भी देखने को मिल सकता है। 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना है। इसके बावजूद गर्मी का असर बरकरार रहेगा। दरअसल, यूपी से ओडिशा तक एक ट्रफ लाइन सक्रिय है, जिसका असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक राहत के आसार नहीं हैं। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 44.5°C राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.4°C अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। रायपुर में गर्म रात और लू की स्थिति राजधानी में आज हीट वेव के साथ गर्म रात रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 44°C और न्यूनतम 29°C के आसपास रहने का अनुमान है। अगले दो दिनों का आउटलुक मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों तक प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है, लेकिन लू का असर भी बना रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0